फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, घायल पायलटों को ग्रामीणों ने किस तरह कंधे पर लादकर पहुंचाया अस्पताल, देखिए तस्वीरें...

Tue, 21 Sep 2021 02:08 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 21 Sep 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army helicopter crashes, how villagers carried injured pilots on shoulders to hospital, see photos...
पट्नीटॉप के जंगल क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रेंश - फोटो : रोहित गुप्ता

उधमपुर जिले के पटनीटॉप के समीप सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज के साथ जमीन पर गिरे हेलिकॉप्टर के कुछ हिस्से टूट गए हैं। हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को कंधे पर लादकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोग अभी भी मौजूद हैं। हेलिकॉप्टर के पास कोई नहीं पहुंचे इसके लिए पुलिस और अन्य सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना की टीम भी दौरा कर रही है। मंगलवार को करीब सुबह साढ़े दस बजे शिवगढ़ धार इलाके में जोरदार आवाज सुनाई देने से लोग हैरान रह गए। इलाके में धुंध और बारिश होने के कारण लोग इस धमाके के बारे में एक दूसरे से पता करने लगे। इस बीच गांव के एक हिस्से में हेलिकॉप्टर गिरने की खबर से सभी सन्न रह गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में गांव के युवा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए । जब उन्होंने सेना के हेलिकॉप्टर की हालत देखी तो घायल पायलटों को अस्पताल पहुंचाने की जुगत शुरू कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। आनन-फानन एंबुलेंस और फायर सर्विस टीम समेत सरकारी विभागों के अफसर बचाव और अन्य उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे।

Jammu and Kashmir: Army helicopter crashes, how villagers carried injured pilots on shoulders to hospital, see photos...
पट्नीटॉप के जंगल क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रेंश - फोटो : रोहित गुप्ता

इनमें चिनैनी एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर, एसडीएम परवेज नायक, सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट टेक चंद्र, एसएचओ अरुण कौल, अजीज सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल पायलटों को एक किलोमीटर तक कंधे पर लादकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया।

Jammu and Kashmir: Army helicopter crashes, how villagers carried injured pilots on shoulders to hospital, see photos...
पट्नीटॉप के जंगल क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रेंश - फोटो : रोहित गुप्ता

इस बीच मौके पर पहुंचे चिकित्सक डॉ. पंकज और डॉ. संदीप ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army helicopter crashes, how villagers carried injured pilots on shoulders to hospital, see photos...
पट्नीटॉप के जंगल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेंश - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद सेना का दूसरा हेलिकॉप्टर दोनों घायल पायलटों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सैन्य अस्पताल उधमपुर ले गया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Army helicopter crashes, how villagers carried injured pilots on shoulders to hospital, see photos...
पट्नीटॉप के जंगल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रेंश - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे का कारण भारी बारिश और धुंध हो सकती है। उत्तरी कमान मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि घायल पायलटों का इलाज चल रहा है। मौके पर सैन्य अधिकारी व जवान पहुंच गए हैं। उन्होंने दोनों की पहचान की फिलहाल पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें- जम्मू आईईडी मामला: प्रदेश के कई स्थानों में एनआईए की छापेमारी, सात ठिकानों पर चल रही कार्रवाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed