फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कम संक्रमण दर पर रात्रि कर्फ्यू में ढील एक जगह 50 लोग हो सकेंगे एकत्रित

Sun, 19 Sep 2021 10:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 19 Sep 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relaxation in night curfew at low infection rate, 50 people will be able to gather at one place
रात्रि कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के कम संक्रमण दर वाले जिलों में रात्रि कर्फ्यू की पाबंदी और सभा या कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति के नियम में ढील दी गई है। पॉजिटिविटी दर 0.2 और साप्ताहिक मामलों की संख्या 250 से कम होने पर यह राहत मिलेगी। रात्रि कर्फ्यू की वर्तमान अवधि रात आठ से सुबह सात बजे की है। कम संक्रमण दर वाले जिलों में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। ऐसे जिलों में इंडोर व आउटडोर स्थलों पर किसी भी कार्यक्रम में अब 25 की बजाय 50 लोगों के एक साथ उपस्थिति होने की अनुमति होगी। प्रदेश के किसी भी जिले में साप्ताहिक कर्फ्यू लागू नहीं होगा। हालांकि निर्धारित निमभन दर से ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में कोई रियायत नहीं होगी। आपात प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की ओर से कोविड प्रबंधन के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

Jammu and Kashmir: Relaxation in night curfew at low infection rate, 50 people will be able to gather at one place
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

तकनीकी संस्थानों में 50 फीसदी हाजिर इंजीनियरिंग, नीट कोचिंग सेंटर खुलेंगे
पॉलिटेक्निक और आईटीआई में कोविड प्रोटोकॉल व अभिभावकों की सहमति से शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं लगाई जा सकेंगी। सिविल सर्विस, इंजीनियरिंग और नीट कोचिंग केंद्रों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोला जाएगा।
 

Jammu and Kashmir: Relaxation in night curfew at low infection rate, 50 people will be able to gather at one place
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों का पूर्ण टीकाकरण होना चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी तरह के कोचिंग सेंटर फिलहाल बंद रहेंगे। उच्च शिक्षण संस्थान पहले की तरह 100 फीसदी टीकाकरण के साथ खुलेंगे। इसमें संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अनुमति लेनी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relaxation in night curfew at low infection rate, 50 people will be able to gather at one place
आरटी-पीसीआर जांच - फोटो : सोशल मीडिया।

उपायुक्त सुनिश्चित करेंगे कि आरटी-पीसीआर और आरएटी कोविड परीक्षण में गिरावट न आए। राजधानी श्रीनगर में कोविड संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए जागरूकता के साथ 100 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relaxation in night curfew at low infection rate, 50 people will be able to gather at one place
लखनपुर टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला

लखनपुर में टीकाकरण की दोनों खुराक लेने वालों का परीक्षण नहीं होगा। पार्कों में आने के लिए टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों को अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: टीएस वजीर हत्याकांड का मुख्य आरोपी हरमीत सांबा से गिरफ्तार, दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed