फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महबूबा के आरोप: तालिबान-ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार, योगी हैं नाकाम मुख्यमंत्री

Sun, 19 Sep 2021 05:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
BJP uses Taliban Afghanistan Pakistan to garner votes Yogi adityanath is failed as Chief Minister said Mehbooba mufti
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। जम्मू में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा तालिबान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दों पर वोट हासिल करना चाहती है। इस सरकार ने सात साल के शासन में देश के लोगों को दुख पहुंचाया है। जम्मू-कश्मीर को तबाह कर दिया है। भाजपा के शासन में हिंदू नहीं बल्कि लोकतंत्र और भारत खतरे में है। इस सरकार ने राष्ट्रीय संसाधनों को बेचना शुरू कर दिया है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।



तालिबान, अफगानिस्तान, ड्रोन और पाकिस्तान भाजपा के सियासी हथियार
महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर संकट में है। लेकिन भाजपा कहती है कि हिंदू खतरे में हैं। जैसे-जैसे विभिन्न राज्यों में चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा तालिबान और अफगानिस्तान के नाम को भुनाना शुरू कर देगी। अगर यह हथकंडा काम नहीं करेगा, तो भाजपा पाकिस्तान और ड्रोन को सियासी हथियार बनाएगी। लेकिन चीन के बारे में बात नहीं करेगी, जिसने लद्दाख में घुसपैठ की है। उन्हें उस देश के बारे में बात करने से वोट नहीं मिलता है। आगे की स्लाइड में पढ़ें भाजपा पर महबूबा मुफ्ती के कटाक्ष...

BJP uses Taliban Afghanistan Pakistan to garner votes Yogi adityanath is failed as Chief Minister said Mehbooba mufti
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्यनाथ को बताया नाकाम मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री रोजगार, सड़क और स्कूल प्रदान करने में विफल रहे हैं। जबकि पवित्र गंगा नदी को डंपिंग ग्राउंड बना दिया गया है। उनके पास लोगों को बेचने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वो भी वोट हासिल करने के लिए पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर का इस्तेमाल करेंगे। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को नष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं लोगों पर अत्याचार करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


 
BJP uses Taliban Afghanistan Pakistan to garner votes Yogi adityanath is failed as Chief Minister said Mehbooba mufti
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
तिजोरी भरने के लिए बढ़ाई जा रही हैं कीमतें

किसानों का आंदोलन, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और देश के सामने आने वाले अन्य मुद्दों पर फोकस होना चाहिए था। लेकिन इन अहम मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। भाजपा सरकार अपनी तिजोरी भरने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है। अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ तालिबान द्वारा अपनाए गई दमनकारी नीति पर बहस चल रही है लेकिन कोई भी भारत की महिलाओं के बारे में बात नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP uses Taliban Afghanistan Pakistan to garner votes Yogi adityanath is failed as Chief Minister said Mehbooba mufti
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

पीडीपी मुखिया ने कहा मैं मानती हूं कि बेरोजगारी ऐसी है कि हम सभी को रोजगार नहीं दे सकते। लेकिन हमारी पार्टी के पास इस समस्या के समाधान के लिए एक योजना थी। अगर मैं उस योजना का नाम लूं जो स्व-शासन है, तो मुझे राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP uses Taliban Afghanistan Pakistan to garner votes Yogi adityanath is failed as Chief Minister said Mehbooba mufti
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक रणनीतिक स्थिति धारण कर रहा है। यह मध्य एशिया का प्रवेश द्वार हो सकता है। यदि सभी सीमा पार पारंपरिक मार्ग खोल दिए जाते हैं और पड़ोसी देशों को बैंक शाखाएं खोलने की अनुमति दी जाती है जो रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed