{"_id":"64e6f630a0e7f389dd04354b","slug":"chandrayaan-3-lander-vikram-touches-down-on-moon-south-pole-heavy-crowd-gathered-srinagar-lal-chowk-watch-live-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: जहां कभी पत्थरबाजों की होती थी भीड़, वहां चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने उमड़ा हुजूम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: जहां कभी पत्थरबाजों की होती थी भीड़, वहां चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखने उमड़ा हुजूम, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:48 AM IST
सार
श्रीनगर के लाल चौक पर बुधवार को प्रदेश के सबसे बड़े एलईडी स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग दिखाई गई। यह वही लाल चौक है, जहां कभी भारत विरोधी प्रदर्शन और पत्थरबाजी देखने को मिलती थी।
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर लाल चौक पर जशन मनाते हुए
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रीनगर के लाल चौक पर बुधवार को प्रदेश के सबसे बड़े एलईडी स्क्रीन पर चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग दिखाई गई। यह वही लाल चौक है, जहां कभी भारत विरोधी प्रदर्शन और पत्थरबाजी देखने को मिलती थी। जैसे ही चंद्रयान की लैंडिंग हुई, लोग खुशी से उछल पड़े और जश्न मनाने में व्यस्त हो गए।
2 of 5
श्रीनगर के लाल चौक पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग को देखते हुए
- फोटो : बासित जरगर
30 फीट लंबी और 13 फीट चौड़ी एलईडी स्क्रीन पर लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए एकत्रित हुए थे। भीड़ में काफी पर्यटक और स्थानीय लोगों के साथ साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी थे। इस दौरान सीटी बजाकर भी लोगों ने खुशी का इजहार किया। भारत माता की जय के नारे भी गूंजे। सीआरपीएफ के जवानों के चेहरे भी चमक रहे थे।
3 of 5
लाल चौक
- फोटो : एजेंसी
जयपुर से आए रवि पराशर ने कहा, हमें गर्व होना चाहिए अपने देश पर और इसरो के वैज्ञानिकों पर। इस बीच एक स्थानीय बशीर अहमद ने कहा, सबको ख़ुशी होनी चाहिए। हो भी क्यों नहीं, आखिर हमारे वैज्ञानिकों ने सपने को सच कर दिखाया है। इसरो के वैज्ञानिकों और उनकी टीम को बधाई देते हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से इस मिशन को सफल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल ने चंद्रयान 3 चंद्र मिशन की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो, टीम चंद्रयान और पूरे अंतरिक्ष वैज्ञानिक समुदाय को बधाई दी है। भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा और दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। एक ट्वीट में उपराज्यपाल ने कहा, "भारत चंद्रमा पर है! चंद्रयान 3 चंद्र मिशन की सफलता के लिए टीम इसरो को हार्दिक बधाई। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के विकास में बिल्कुल महत्वपूर्ण उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर।"
विज्ञापन
5 of 5
srinagar
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इसरो को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किये गए ट्वीट में लिखा, "वेल डन इसरो। इसरो के वैज्ञानिकों के लिए बहुत खुशी की बात है। 2019 में चंद्रयान 2 से मिले झटके के बाद उन्होंने खुद को झाड़ा, निराशा के आंसू पोंछे और सफल होने के लिए फिर से दृढ़ संकल्पित हो गए। उन्होंने हमें सिखाया है कि असफलता असफलता नहीं है, यह सीखने लायक सबक है। आज भारत चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया। इसरो को "कभी हार न मानने" की अनुकरणीय भावना को सलाम।"
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने भी इसरो के व्यज्ञानिकों को बधाई देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो को हार्दिक बधाई। हम सभी के लिए गर्व का क्षण जो उनकी दृढ़ता और समर्पण के बिना संभव नहीं होता।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।