फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शोपियां आतंकी हमले का खुलासा होते ही जारी हुआ अलर्ट, आतंकवादियों ने रची थी यह नापाक साजिश

Sun, 27 Oct 2019 12:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Oct 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Alert after Shopian terror attack disclosure, Sarna-Udhampur transmission line security increased
खुलासा होने के बाद जारी हुआ अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

शोपियां में ट्रक चालकों पर आतंकी हमले की जांच में पावर ट्रांसमिशन लाइन उड़ाने की साजिश का पता चलते ही जम्मू संभाग में भी अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के सरना से जम्मू संभाग के उधमपुर तक आने वाली 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Alert after Shopian terror attack disclosure, Sarna-Udhampur transmission line security increased
खुलासा होने के बाद जारी हुआ अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विद्युत विभाग के डिवीजन-3 उधमपुर के कार्यकारी अभियंता ने ट्रांसमिशन लाइन के रूट से जुड़े जिलों से सुरक्षा इंतजाम कड़े करने को कहा है। उधमपुर-कठुआ रूट से होकर लाइन पंजाब तक गई है।

Alert after Shopian terror attack disclosure, Sarna-Udhampur transmission line security increased
खुलासा होने के बाद जारी हुआ अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसमिशन लाइन और ग्रिड स्टेशन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि शोपियां में ट्रक चालकों की हत्या मामले की जांच के दौरान पुलिस ने ट्रांसमिशन लाइन को भी आतंकियों का टारगेट पाया है। इसके बाद से ट्रांसमिशन लाइन के लिए सुरक्षा कड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alert after Shopian terror attack disclosure, Sarna-Udhampur transmission line security increased
खुलासा होने के बाद जारी हुआ अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने शनिवार को योल (धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश) सैन्य छावनी का दौरा किया। इस दौरान संचालन तैयारियों की समीक्षा करने सहित जवानों का उत्साह भी बढ़ाया। कठुआ स्थित सेना की टाइगर डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रक्षा राज्यमंत्री योल छावनी पहुंचे, जहां राइजिंग स्टार कोर के लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन, एवीएसएम, एसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने स्वागत किया।

विज्ञापन
Alert after Shopian terror attack disclosure, Sarna-Udhampur transmission line security increased
खुलासा होने के बाद जारी हुआ अलर्ट - फोटो : बासित जरगर

जीओसी ने उन्हें सुरक्षा, परिचालन संबंधी तैयारी और सुरक्षा ढांचे के विकास के बारे में अवगत करवाया। वहीं, मंत्री ने सैनिकों से बातचीत की और उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सेना किसी भी खतरे से लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर उन्होंने जवानों का उत्साह भी बढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed