{"_id":"5db464cb8ebc3e01830a31e0","slug":"business-of-300-crores-done-on-dhanteras-and-diwali-in-jammu-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर जम्मू में हुआ 300 करोड़ का कारोबार, सुबह से लेकर देर शाम तक गुलजार रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर जम्मू में हुआ 300 करोड़ का कारोबार, सुबह से लेकर देर शाम तक गुलजार रहा बाजार
Sat, 26 Oct 2019 08:55 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
दिवाली के मौके पर बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के दो दिन पूर्व धनतेरस पर शहर के बाजार चहक उठे। शुभ मुहूर्त की खरीदारी में जुटे ग्राहकों ने सुबह से लेकर देर शाम तक 300 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी कर डाली। सराफा, बर्तन, आटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक्स और कपड़ा बाजार खरीदारों से खचाखच भरे रहे। इसे दिवाली और भैया दूज तक बंपर सीजन की शानदार शुरुआत माना जा रहा है।
दिवाली पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ माह की तुलना में धनतेरस पर एक ही दिन में 300 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान है। कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के अनुसार दिवाली के बाद भैया दूज तक बाजार में चमक कायम रहने की उम्मीद है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके लिए ग्राहकों के साथ दुकानदारों ने ढेर सारी तैयारियां कर रखी थीं। शहर के मोती बाजार, राज तिलक रोड, गुम्मट चौक, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक, गांधीनगर, शास्त्रीनगर सहित अन्य बाजारों में होलसेल और रिटेल बर्तन खरीदने के लिए सुबह से लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी।
दिवाली पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों को सामान्य बर्तनों के साथ फैंसी बर्तनों ने आकर्षित किया। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष जीएसटी में गिरावट से बर्तनों की कीमतों में भी ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली। मोती बाजार में बर्तन खरीदने पहुंचीं रजनी कुमारी ने कहा कि धनतेरस के दिन बर्तन लेना शुभ होता है, इसलिए रसोई में बरकत की वृद्धि होती है। ग्राहकों ने सामान्य बर्तनों में गिलास, थाली, छोटे पतीले, जग, कटोरी, बाल्टी, चम्मच आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर सराफा बाजार में भी देर रात तक रौनक रही। शहर के जैन बाजार, लखदाता बाजार, गांधीनगर, तालाब तिल्लो, कर्ण मार्केट सहित अन्य कालोनियों में सराफा बाजार में तेजी आई। सराफा एसोसिएशन जम्मू के महासचिव विजय कुमार वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने सोना-चांदी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों के साथ चांदी के पुराने विक्टोरिया निर्मित सिक्के खरीदे।
विज्ञापन
दिवाली पर खिलखिलाया बाजार
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सोने की ज्वैलरी में चेन, रिंग्स, सेट, कंगन आदि की भी बिक्री हुई। देवी देवताओं की मूर्तियों से जड़ित टेंपल ज्वैलरी की मांग रही। गिफ्ट आइटमों में सोना-चांदी के गणेश लक्ष्मी के फ्रेम बिके। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक्स और आटो मोबाइल्स बाजार में भी धूम रही। इलेक्ट्रानिक्स बाजार में माइक्रोवेव, इंडक्शन, माइक्रोवेव बाउल, टोस्टर पापअप, वाशिंग मशीन, एलईडी आदि की बिक्री हुई।