सब्सक्राइब करें

कोरोना का कहर: श्रीनगर में पांच और क्षेत्रों को बनाया गया कटेंनमेंट जोन, जिले में अभी भी 600 मामले सक्रिय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Sep 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
Corona havoc: Five more areas have been created as containment zone in Srinagar, 600 cases are still active in the district
जम्मू-कश्मीर में कोरोना का बढ़ता संक्रमण

श्रीनगर जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने मंगलवार को पांच और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें यतीम ट्रस्ट बेमिना, खोनमुह में एक कारखाना, नौपोरा में इमाम बारगाह, शेख हमजा कॉलोनी लाल बाजार और शेख फैसल कॉलोनी बचपोरा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण में वृद्धि के बाद की स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि सप्ताह भर से पाजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मामले श्रीनगर जिले से हैं। इसको देखते हुए पहले 21 कंटेनमेंट जोन घोषित किए थे। इसके साथ ही कई तरह की पाबंदियां भी लागू की गई थी। लोगों से शादियों समेत अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि जिले में 73 हजार से अधिक पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें 837 की मौत हो चुकी है। अभी भी 600 से अधिक मामले जिले में सक्रिय हैं। सोमवार को 86 नए मामले सामने आए थे जिनमें से 78 कश्मीर घाटी से थे जबकि 8 जम्मू संभाग से।

Trending Videos
Corona havoc: Five more areas have been created as containment zone in Srinagar, 600 cases are still active in the district
कोरोना संक्रमण - फोटो : बासित जरगर

इसके साथ ही कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा कश्मीर में 203681 जबकि जम्मू संभाग में 123309 पहुंच गया है। कश्मीर में अब तक 200400 तथा जम्मू संभाग में 120929 मामले रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कश्मीर में अभी तक 2246 मौतें जबकि जम्मू में 2168 मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona havoc: Five more areas have been created as containment zone in Srinagar, 600 cases are still active in the district
कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 150 नए संक्रमित, रियासी में भी उछाल
राजधानी श्रीनगर में संक्रमण का प्रसार जारी है। प्रदेश में मंगलवार को नए 150 संक्रमित मामले मिले, जिसमें श्रीनगर से ही 75 मामले हैं। जिला बारामुला, बड़गाम और रियासी में भी नए संक्रमित मामलों में उछाल आया है। जिला सांबा, उधमपुर और शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।

Corona havoc: Five more areas have been created as containment zone in Srinagar, 600 cases are still active in the district
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार

राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है।  श्रीनगर में नए मामलों में 72 स्थानीय स्तर के हैं, जिससे यहां सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का प्रसार होने की आशंका है। बारामुला में 10, बड़गाम में 11 और रियासी में 10 संक्रमित मामले मिले हैं। जिला रामबन, पुंछ, किश्तवाड़, कठुआ, डोडा, राजोरी, कुलगाम, गांदरबल, बांदीपोरा, अनंतनाग, कुपवाड़ा, पुलवामा प्रत्येक में दस से कम संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 8 संक्रमित मामले मिले हैं।

विज्ञापन
Corona havoc: Five more areas have been created as containment zone in Srinagar, 600 cases are still active in the district
कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 91404 का टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में कोविड टीकाकरण को गति दी गई है। दैनिक आधार पर करीब एक लाख लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 91404 लोगों का टीकाकरण किया गया, इसमें पहली खुराक में 43706 और दूसरी खुराक में 47698 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 18 आयु से अधिक वर्ग की अनुमानित आबादी में 74.62 फीसदी लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें 8776374 लोगों का टीकाकरण हुआ है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 9526338 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वंदे भारत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया जम्मू से कटरा का सफर, शेयर किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed