सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: दुनिया में सबसे ऊंचा पुल-सड़क तैयार कर मिसाल बने इंजीनियर, देखिए तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 15 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Engineer became an example by preparing the highest bridge-road in the world, see photos
रियासी में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल - फोटो : railway social account

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चुनौतीपूर्ण हालात के बीच सड़क, पुल और भवन निर्माण कर इंजीनियर देश-दुनिया के लिए मिसाल खड़ी कर रहे हैं। जम्मू संभाग के रियासी में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल पूरा होने के करीब है। इस रेलवे पुल की ऊंचाई एफिल टावर से भी ज्यादा है। वहीं लद्दाख में उमलिंगला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण कर बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने दुनिया के लिए मिसाल पेश की है। 31 मार्च 2022 तक जम्मू-कश्मीर में चिनाब दरिया पर बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह पुल कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने का काम करेगा। इस पुल की दरिया के तल से 359 मीटर ऊंचाई है। जबकि एफिल टावर की ऊंचाई 324 मीटर है। पूर्वी लद्दाख में सीमा सड़क संगठन के इंजीनियरों ने चीन सीमा के करीब उमलिंगला टॉप में समुद्र तल से 19300 फुट की ऊंचाई पर सड़क का निर्माण कर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने की उपलब्धि हासिल की है। उमलिंगला टॉप लेह से 230 किलोमीटर दूर हनले के पास स्थित है। चिसुमले और डेमचोक गांवों को जोड़ने वाली 86 किलोमीटर लंबी सड़क सामरिक महत्व रखती है। यह गांव पूर्वी क्षेत्र में भारत चीन सीमा से सटा हुआ है।

Trending Videos
Jammu and Kashmir: Engineer became an example by preparing the highest bridge-road in the world, see photos
रियासी में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर 9.2 किलोमीटर लंबी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाईवे सुरंग और बनिहाल काजीगुंड में साढ़े आठ किलोमीटर लंबी हाईवे टनल बनाकर मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Engineer became an example by preparing the highest bridge-road in the world, see photos
रियासी में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल - फोटो : railway social account

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) अब कश्मीर को लद्दाख से ऑल वैदर जोड़ने के लिए 14.2 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का निर्माण कर रहा है। कश्मीर के सोनामर्ग को लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास से जोड़ने के लिए सुरंग निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Jammu and Kashmir: Engineer became an example by preparing the highest bridge-road in the world, see photos
रियासी में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल - फोटो : railway social account

योजनाबद्ध व आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में इंजीनियरों ने शानदार कार्य कर दुनिया में प्रदेश का नाम ऊंचा करने का काम किया है। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी होने के नाते मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। - रोहिन गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी एनएचएआई

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Engineer became an example by preparing the highest bridge-road in the world, see photos
रियासी में चिनाब दरिया पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल - फोटो : railway social account

दृढ़ निश्चय से इंजीनियर अपने दायित्वों का निर्वाह बेहतर तरीके से कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शानदार कार्य इसका जीता जागता सुबूत हैं। - रितेन कुमार सिंह, कार्यकारी निदेशक एनएचआईडीसीएल

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हिंदी में हो सरकारी कामकाज, प्रदेश में जमीनी स्तर पर किया जाए प्रसार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed