सब्सक्राइब करें

हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
hybrid terrorist srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
श्रीनगर आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में रविवार को आतंकी हमले में सब इंस्पेक्टर अर्शीद अहमद शहीद हो गए। यह हमला घात लगाकर किया गया था। इसी तरह का हमला जून महीने में नौगाम में हुआ था। जिसमें एक आतंकी ने पुलिस इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार पर पीछे से फायरिंग की थी। इन दोनों कायरना हमलों में आतंकियों ने पिस्टल का उपयोग किया।



आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े पहने हुए आतंकी ने जवान पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे। अर्शीद पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर दूर स्थित गौसिया अस्पताल गए थे। इसी दौरान आतंकी ने उन पर कायरना हमला किया। सीसीटीवी में एक अन्य संदिग्ध देखा गया, जोकि हमले के तुंरत बाद जवान के पास आता है और उसकी जेब से कुछ निकालता है। आगे की स्लाइड में- कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों की मौजूदगी और देखिए कल हुए आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज

Trending Videos
hybrid terrorist srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
श्रीनगर आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों की मौजूदगी ने सुरक्षाबलों के कान खड़े कर दिए हैं। सुरक्षाबलों के लिए यह नई चुनौती है। स्लीपर सेल की तरह के ये पार्टटाइम आतंकी निहत्थों को निशाना बना रहे हैं। कश्मीर में हाल ही में हुईं नेताओं व पुलिसकर्मियों की हत्याओं में हाइब्रिड आतंकी शामिल थे। इन पार्टटाइम हाइब्रिड आतंकियों को ट्रैक करने में दिक्कतें आती हैं क्योंकि ये वारदात को अंजाम देने के बाद अपने सामान्य कामकाज में लग जाते हैं। लेकिन ऐसे हाइब्रिड आतंकियों पर अब पूरी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hybrid terrorist srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
श्रीनगर आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर समेत घाटी में पिछले कुछ सप्ताह में साफ्ट टारगेट को निशाना बनाने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ये घटनाएं ऐसे पिस्तौल धारी युवकों की ओर से करवाई गई है जो सुरक्षा एजेंसियों की सूची में आतंकी के रूप में नहीं हैं। ऐसे आतंकियों को खोजना मुश्किल होता है।

hybrid terrorist srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
श्रीनगर आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हाइब्रिड आतंकियों को हैंडलर्स की ओर से आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्टैंडबाय में रखा जाता है। वह दिए गए टास्क को पूरा करने के बाद नए टास्क का इंतजार करते हैं। इस बीच वह अपने सामान्य कामकाज को करने लगते हैं। 


 
विज्ञापन
hybrid terrorist srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
श्रीनगर आतंकी हमले की सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
कौन है हाइब्रिड आतंकी

हाइब्रिड आतंकी वे हैं जो सुरक्षाबलों की सूची में नहीं है। स्लीपर सेल की तरह ही इन युवाओं को पार्टटाइम आतंकी बनाया गया है। लेकिन इन्हें बरगलाकर इस तरह का कट्टरपंथी बनाया जाता है कि हैंडलर की ओर से सौंपे गए टास्क के तहत हमले कर सकते हैं। इसके बाद वे अपने सामान्य कामकाज में जुट जाते हैं। इन्हें पहचानने में दिक्कतें आती हैं।

यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed