सब्सक्राइब करें

रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Sep 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
रोते-बिलखते शहीद के परिजन - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अर्शीद का शव कुपवाड़ा में उसके पैतृक घर पर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के लोग बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर मेरे बेटे का कसूर क्या था। परिवार के सदस्यों की हालत देख इलाके लोगों की रूह कांप गई। इस वारदात से इलाके में काफी रोष है। लोगों ने कहा कि अर्शीद पर कायराना हमला करने वाले आतंकी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।



आपको बता दें कि कल श्रीनगर के खानयार इलाके में आतंकी हमला हुआ था जिसमें पुलिस के जवान को निशाना बनाकर आतंकी ने कई राउंड फायरिंग की। घायल जवान( सब-इंस्पेक्टर) को एसकेआईएमस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहीद जवान की पहचान अर्शीद अहमद के रूप में हुई है। उधर, आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

 

Trending Videos
srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
रोते-बिलखते शहीद के परिजन - फोटो : बासित जरगर

आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े पहने हुए आतंकी ने जवान पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
रोते-बिलखते शहीद के परिजन - फोटो : बासित जरगर

अर्शीद पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर दूर स्थित गौसिया अस्पताल गए थे। इसी दौरान आतंकी ने उन पर कायरना हमला किया। सीसीटीवी में एक अन्य संदिग्ध देखा गया, जोकि हमले के तुंरत बाद जवान के पास आता है और उसकी जेब से कुछ निकालता है।


 
srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
रोते-बिलखते शहीद के परिजन - फोटो : बासित जरगर
आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी

आतंकी संगठन टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा गया है कि श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।


 
विज्ञापन
srinagar terrorist attack Sub Inspector Arshid Ahmed attained martyrdom
रोते-बिलखते शहीद के परिजन - फोटो : बासित जरगर
उमर अब्दुल्ला ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शहर के बीचों-बीच हुए हमले में अर्शीद की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अल्लाह परिवार को इस दुख को सहन करने की ताकत और जन्नत में अर्शीद को जगह दे।


यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने    
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed