{"_id":"5eabaec98ebc3e90896a190e","slug":"coronavirus-in-jammu-kashmir-j-k-news-in-hindi-jammu-corona-free","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना काल में जम्मू के लिए 'मंगल' रहा गुरुवार, जिला हुआ संक्रमण मुक्त, प्रदेश में 614 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Jammu Kashmir: कोरोना काल में जम्मू के लिए 'मंगल' रहा गुरुवार, जिला हुआ संक्रमण मुक्त, प्रदेश में 614 संक्रमित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 May 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू जिला गुरुवार को कोराना मुक्त हो गया। जिले में सभी 26 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जम्मू को अभी कोविड मुक्त घोषित नहीं किया गया है। जम्मू की उपायुक्त सुषमा चौहान के अनुसार जिले में सभी संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। यह अच्छा संकेत है लेकिन अभी जिला कोविड मुक्त नहीं कहा जा सकता है। जम्मू के अलावा सांबा में चार और किश्तवाड़ का एक मरीज ठीक हो चुका है। जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 26 और उधमपुर में 20 मामले सामने आए थे।
2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
हालांकि कश्मीर में कोरोना संक्रमित मामले नहीं थम रहे हैं। गुरुवार को घाटी में 33 नए संक्रमित सामने आए। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 614 पहुंच गया है। इनमें 390 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 6 और कश्मीर संभाग में 384 मामले हैं। दूसरी ओर प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 24 संक्रमित स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। इनमें जम्मू संभाग से 4 और कश्मीर से 20 मरीज शामिल हैं। अब तक जम्मू संभाग में 51 और कश्मीर में 165 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
उधर, सीडी अस्पताल श्रीनगर में 542 सैंपल में से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें अनंतनाग के 12, कुलगाम के 4, पुलवामा और श्रीनगर का एक-एक मामला शामिल है। स्किम्स सौरा श्रीनगर में 594 सैंपल में से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें बारामुला से 11, शोपियां और बड़गाम का एक-एक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को कोरोना के 1,562 संदिग्ध निगरानी में लिए गए। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विदेश यात्रा से जुड़े मामलों में 70,408 लोग निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 7,335 को घर पर क्वारंटीन, 390 को अस्पताल में आइसोलेशन, 193 को अस्पताल में क्वारंटीन, 8,398 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
इसमें 54,084 लोगों ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है। अब तक 19,746 सैंपल में से 19,132 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।