फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: परिजनों ने लगाया आरोप, डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती की मौत

Wed, 29 Apr 2020 08:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Apr 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Search begins for those involved in corona infected pregnant's funeral
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग जिले के चाइल्ड एंड मैटरनिटी अस्पताल में शनिवार को रेड जोन से लाई गई जिस गर्भवती महिला की मौत हो गई थी रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने महिला के जनाजे में शामिल होने वाले लोगों की तलाश तेज कर दी है। ताकि उन्हें क्वारंटीन कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Search begins for those involved in corona infected pregnant's funeral
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रेड जोन खार पोरा में रहने वाली एक गर्भवती महिला को उसके परिजन शनिवार की सुबह अस्पताल लाए थे। बाद में जुड़वां बच्चों के साथ गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। परिवार वालों का आरोप था कि चूंकि महिला रेड जोन से लाई गई थी इसलिए डॉक्टरों ने उसका उपचार करने में देरी की।

Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Search begins for those involved in corona infected pregnant's funeral
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

बाद में अधिकारियों ने तथ्यों का पता लगाने के लिए पूरी घटना की जांच का आदेश दिया था। शनिवार को ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया  गया था। जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए थे। परिजनों का दावा था कि जब उक्त महिला को अस्पताल लाया गया था तो कोविड-19 के कोई लक्षण उसमें नजर नहीं आ रहे थे। जीएसी अनंतनाग के डॉ. शौकत गिलानी ने शनिवार को ही पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Search begins for those involved in corona infected pregnant's funeral
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

रविवार को देर शाम महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। बताया जाता है कि महिला के अंतिम संस्कार में काफी लोग शामिल हुए थे। जिला प्रशासन अब उन लोगों की तलाश में जुट गया है ताकि सभी को क्वारंटीन किया जा सके।

विज्ञापन
Coronavirus in Jammu Kashmir (J&K) news in Hindi, Search begins for those involved in corona infected pregnant's funeral
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

अनंतनाग के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सैयद यासिर ने कहा है कि अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से इस बारे में पूछताछ होगी कि पूरे प्रकरण में नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। मामले में प्रशासनिक जांच पहले से ही चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed