सब्सक्राइब करें

बाबा बर्फानी के भक्त ध्यान दें, साबलो की ये मांग पूरी होते ही बेहद सुखद और सुगम होगी आपकी यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 16 Feb 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Demand for 3988 hectare land to Shri Amarnath Shrine Board
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल

श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर ऑर्गनाइजेशन (साबलो) ने अमरनाथ यात्रा की घोषणा का स्वागत करते हुए यात्रा को सफल बनाने के लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से सभी जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद 2008 में जम्मू-कश्मीर कैबिनेट में मंजूर वन विभाग की 3988 हेक्टेयर भूमि को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को यात्री सुविधाओं के निर्माण के लिए हस्तांतरित करने की मांग की है।



 

Trending Videos
Demand for 3988 hectare land to Shri Amarnath Shrine Board
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला, फाइल

साबलो के महासचिव राजन गुप्ता ने कहा कि हाल में साबलो के शिष्टमंडल ने उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से मुलाकात में कई मुद्दों और मांगों पर चर्चा की थी। इनमें यात्रा की अवधि 30 दिन करने की मांग की गई थी, हालांकि इस मांग पर गौर नहीं किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Demand for 3988 hectare land to Shri Amarnath Shrine Board
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला, फाइल

उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण खासतौर पर पहलगाम ट्रैक से 23 जून से यात्रा को शुरू करने में कई चुनौतियां रहेंगी। इससे यात्रियों के साथ लंगर संगठनों को परेशानी झेलनी पड़ती है। साबलो की मांग पर उपराज्यपाल ने चार भंडारा संस्थानों को दिए कारण बताओ नोटिस को वापस लेकर उन्हें भी लंगर सेवा जारी रखने का भरोसा दिलाया है।

 

Demand for 3988 hectare land to Shri Amarnath Shrine Board
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला, फाइल

साबलो की मांगों में पवित्र गुफा के सामने से ग्रिल हटाना, पवित्र गुफा में दर्शन को सरल बनाने, बोर्ड में साबलो के सदस्य शामिल करने, साबलो सदस्यों को बालटाल से पवित्र गुफा तक उचित दाम पर सीसीटीवी मुहैया करवाने, पहाड़ों से गिरते पत्थरों से बचाव को यात्रियों को हेलमेट मुहैया करवाने, बस स्टैंड, असेस कंट्रोल गेट दोमेल पर पर्यावरण मैत्री ई रिक्शा मुहैया करवाना शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ और भी मांग रखी हैं।

विज्ञापन
Demand for 3988 hectare land to Shri Amarnath Shrine Board
अमरनाथ से लंगर वाले जाने लगे वाप - फोटो : अमर उजाला, फाइल

सबलो ने मांग की है कि भंडारे लगाने के लिए लगाई गई शर्तों पर पुनर्विचार करने, कैंप साइट पर पर्याप्त ढांचा सुविधाएं, हट में भंडारा सामग्री रखने, पर्वतीय क्षेत्र में भंडारा वालों को बिजली सप्लाई देने, सब्सिडी दामों पर एलपीजी, केरोसिन उपलब्ध करवाने आदि शामिल है। इस मौके पर प्रधान विजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed