फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैरत भरा है फरवरी में जम्मू में घना कोहरा, यातायात से लेकर विमान सेवाओं पर असर

Mon, 03 Feb 2020 02:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Feb 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in Jammu in February, Impact of dense fog on traffic to airlines
जम्मू में घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला

फरवरी में जम्मू में घना कोहरा आम आदमी के लिए हैरत भरा है। इससे जनजीवन से लेकर विमान सेवाएं तक प्रभावित हैं। रविवार सुबह सात से लेकर करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। विमान सेवाओं की बात करें तो उड़ानें रद्द हो गईं और सात का समय बदलना पड़ा। हालांकि, एक बजे के बाद विमान सेवाएं अपने समयानुसार रहीं।



 

Dense fog in Jammu in February, Impact of dense fog on traffic to airlines
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में घने कोहरे और रविवार होने के चलते सुबह दस बजे तक लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकले। हालांकि, इसके बाद कोहरा छंट गया और अच्छी धूप भी खिली। मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक सोनम लोटस के अनुसार पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन पहाड़ों पर बर्फ होने से उमस हल्के बादलों का रूप ले रही हैं और इससे घना कोहरा हो रहा है।

 

Dense fog in Jammu in February, Impact of dense fog on traffic to airlines
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चार फरवरी को प्रदेश में हल्की बारिश होने के बाद कोहरे से राहत मिलेगी। कश्मीर में अधिकतम स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी, जिससे लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dense fog in Jammu in February, Impact of dense fog on traffic to airlines
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9 डिग्री, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  

 

विज्ञापन
Dense fog in Jammu in February, Impact of dense fog on traffic to airlines
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed