फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीआरपीएफ दस्ते पर ग्रेनेड हमले के बाद श्रीनगर में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था, देखें हाल-ए-कश्मीर

Mon, 03 Feb 2020 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Feb 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
security Increased in Srinagar after grenade attack
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

आतंकियों ने रविवार को शहर के व्यस्ततम लाल चौक इलाके में सीआरपीएफ दस्ते को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें सीआरपीएफ के दो जवान और सात नागरिक घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि, आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है।

security Increased in Srinagar after grenade attack
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि दोपहर में आतंकियों ने लाल चौक के पास तैनात सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका।
security Increased in Srinagar after grenade attack
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर

ग्रेनेड पास में गिरकर तेज धमाके के साथ फट गया। ग्रेनेड से निकले छर्रे ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को लगे, जिससे खून से लथपथ होकर वे वहीं गिर पड़े। पास से गुजर रहे सात नागरिक भी घायल हो गए। घटना होते ही चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
security Increased in Srinagar after grenade attack
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर
सभी नौ घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद तत्काल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया।
विज्ञापन
security Increased in Srinagar after grenade attack
ग्रेनेड हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : बासित जरगर
पार्क और आसपास के स्थानों पर सघन तलाशी ली गई। आने-जाने वाले वाहनों को भी रोक कर जांच-पड़ताल की गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed