जल्द ही कश्मीर घाटी से भी देश को सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी मिलेंगे। सरकार की पहल ने इस शाही खेल को कश्मीर के मध्यम वर्ग तक पहुंचा दिया है। सरकार ने पहली बार सरकारी स्कूल के बच्चों और गोल्फ प्रेमियों के लिए गोल्फ अकादमी खोल दी है। कश्मीरी युवा गोल्फरों के पहले बैच को गोल्फ कोर्स में 15 दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें श्रीनगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों के कुल 50 छात्र प्रशिक्षण लेंगे, जिनमें 25 लड़कियां और 25 लड़के शामिल हैं।
तस्वीरें: अब कश्मीर से भी देश को मिलेंगे सर्वश्रेष्ठ गोल्फ खिलाड़ी, पहले बैच में 50 छात्र ले रहे प्रशिक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्फ कोर्स में प्रशिक्षण लेने वाले युवा काफी उत्साहित हैं। फलक शबीर नाम के एक खिलाड़ी ने कहा, यह कश्मीर से गोल्फ का पहला बैच है। हमें स्कूलों में गोल्फ के बारे में पता नहीं था। हमने पहली बार गोल्फ खेला है और कश्मीर गोल्फ का यह पहला बैच है। इसे शाही खेल के रूप में जाना जाता था जो अमीर परिवारों से संबंधित था लेकिन अब आम लोग भी खेलेंगे। हम उपराज्यपाल के बहुत आभारी हैं जिन्होंने हमें यह अवसर दिया है। ओरूज ने कहा, हमने सुना है कि गोल्फ अमीर लोगों का खेल है। हमने कभी सोचा नहीं था कि हम यह खेल खेलेंगे। स्कूल में सभी खेल थे लेकिन गोल्फ नहीं था। अब गोल्फ खेलकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है।
देश के सबसे पुराने कोलकाता रॉयल गोल्फ क्लब (केआरजीसी) के बाद कश्मीर गोल्फ क्लब देश में दूसरा क्लब है, जो छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। उपकरण से लेकर खानपान तक सब कुछ निशुल्क दिया जा रहा है। प्रशिक्षण देने के लिए एक फुल टाइम कोच है और इस पहले बैच के प्रशिक्षण में मदद के लिए देश के मशहूर प्रशिक्षक भी आएंगे।
उन्होंने कहा कि यह पहल उपराज्यपाल ने की है। हमारे पास सुबह 25 लड़कियां और शाम को 25 लड़के परीक्षण ले रहे हैं, जो श्रीनगर के विभिन्न सरकारी स्कूलों से हैं। हमारे यहां उनके लिए कोच भी है और सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जो यहां खेलने आएंगे वो भी प्रशिक्षण देंगे। हमें उम्मीद है कि इस बैच से आप जल्द ही एक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी देखेंगे।