फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैष्णो देवी भवन से गुलमर्ग तक बर्फबारी, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप

Wed, 29 Jan 2020 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall again in jammu kashmir mountains hundreds of roads closed
बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कठुआ के डुग्गर ब्लॉक से ब्लॉक से लेकर गुलमर्ग तक हुई ताजा बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरो घाटी सहित त्रिकुटा पहाड़ियों पर सोमवार की रात से ही हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होती रही। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा ठप रही।

Heavy snowfall again in jammu kashmir mountains hundreds of roads closed
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

उधर जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बंद रहा। जोजीला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है।
 

Heavy snowfall again in jammu kashmir mountains hundreds of roads closed
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शुरुआत बारिश और बर्फबारी के साथ हुई। जम्मू शहर समेत सभी मैदानी इलाकों में दिन भर बारिश होती रही। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी सुबह हल्की बर्फबारी के बाद दिनभर बारिश होती रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के सभी जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट आई है। डोडा, भद्रवाह, उधमपुर, रामबन, राजोरी, पुंछ जिलों में भी मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall again in jammu kashmir mountains hundreds of roads closed
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि जम्मू कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों और लदाख के कारगिल जिले के कुछ स्थानों पर बुधवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। कहा कि दक्षिणी कश्मीर, पीर पंजाल क्षेत्र जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पुंछ और राजौरी में अधिक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Heavy snowfall again in jammu kashmir mountains hundreds of roads closed
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली - फोटो : बासित जरगर
स्थान    

पटनीटॉप       
बर्फबारी

20 सेंटीमीटर
नत्थाटॉप         45 सेंटीमीटर  
डुग्गर ब्लॉक      10 सेंटीमीटर
कोकरनाग       8.5 सेंटीमीटर
पहलगाम        3.5 सेंटीमीटर
 काजीकुंड      15 सेंटीमीटर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed