{"_id":"5eb0ed42258c4e00052f160a","slug":"hundreds-of-goats-die-due-to-celestial-lightning-in-patha-village-of-rajouri-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः राजोरी में गिरी बिजली, पलक झपकते ही 100 से ज्यादा बकरियां मर गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः राजोरी में गिरी बिजली, पलक झपकते ही 100 से ज्यादा बकरियां मर गईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजोरी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 05 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू संभाग के राजोरी जिले में शहर के पोठा गांव में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से बकरवाल समुदाय के तीन परिवारों की सैकड़ों बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजोरी के पंजा और ढांगरी क्षेत्रों से तीन बकरवाल परिवार अपनी भेड़ बकरियों के साथ श्रीनगर की पहाड़ियों की ओर जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह पोठा गांव के जंगल क्षेत्र में रुके और सभी ने बकरियों को एक ही पेड़ के नीचे इकट्ठा कर लिया।
2 of 5
बिजली गिरने से सैकड़ों बकरियों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच रात को बिजली गिरने से तीनों परिवारों की करीब 110 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित गुलाम रसूल और शाहजहां ने बताया कि उनके पास परिवार के पालन पोषण का यही एकमात्र सहारा था। बकरियों की मौत से ये परिवार सड़क पर आ गए हैं।
3 of 5
पीड़ित परिवार के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहां, गुलाम रसूल और मोहम्मद अख्तर ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि अब कहां जाएं। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस कठिन समय से उबरने के लिए उन्हें कुछ राहत प्रदान करें। उधर, बनी सब डिवीजन के डुग्गन ब्लॉक में बिजली गिरने से चार बकरियों की मौत हो गई। साथ ही दो महिलाएं भी घायल हो गई हैं। महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी
इससे पहले रविवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलाबारी में भी बकरवाल समुदाय के परिवारों की बकरियों की दर्दनाक मौत हुई थी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पीर पंजाल की पहाड़ियों से होकर कश्मीर घाटी जाने वाले दो परिवार रविवार रात को मंजाकोट के तरकुंडी इलाके में रुके थे।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तानी गोलाबारी
- फोटो : अमर उजाला
रात को जब पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की तो परिवार के सदस्य तो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए। लेकिन उनकी बकरियां पाकिस्तानी सेना की गोली का शिकार हो गईं। बकरवाल समुदाय के दो परिवारों की करीब 16 बकरियां पाकिस्तान की गोलाबारी का शिकार हुई थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।