{"_id":"5d81d3668ebc3e01816721c1","slug":"indian-army-to-recruit-2780-soldiers-from-jammu-kashmir-ex-armymen-and-armymen-family-get-weightage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में सेना करेगी 2780 युवाओं की भर्ती, दिन और तारीख हुई तय, इनके लिए सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में सेना करेगी 2780 युवाओं की भर्ती, दिन और तारीख हुई तय, इनके लिए सुनहरा मौका
Wed, 18 Sep 2019 12:26 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में लगातार घाटी के माहौल को बेहतर करने में सुरक्षाबल जुटे हुए हैं। इसी क्रम में सेना ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार और देश की सेवा का मौका देने का फैसला किया है। सेना ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए 2780 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जम्मू और श्रीनगर रिक्रूटमेंट सेंटर सहित जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी में भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया तीन और चार अक्टूबर प्रस्तावित है। वहीं इस भर्ती में पूर्व सैन्यकर्मियों और सैन्यकर्मियों से खून का रिश्ता रखने वाले युवाओं को भी तरजीह दी जाएगी।
सेना भर्ती रैली
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
घाटी में लगातार युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया चालू है। जम्मू डिवीजन के कई जिलों में अभी भी 2500 जवानों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। वहीं घाटी में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में करीब दो हजार युवकों को भर्ती किया जाएगा। उधर सीमा सशस्त्र बल, इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और सेंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के लिए भर्ती रैलियां की जाएंगी। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के युवाओं को गलत राह पर न जाने से रोकने के लिए केंद्र सरकार कई बड़े प्रयास रोजगार के तौर पर कर रही है।
सेना भर्ती
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंटरी के कमांडेंट ने बताया कि 2780 पदों पर होने जा रही भर्तियों को हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दी है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए यह एक बड़ा सुनहरा अवसर होगा की वह देश की सेवा कर सकें और उन्हें एक बेहतर रोजगार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने कहा कि बहुत से इलाकों में जब हम स्थानीय लोगों से बातचीत करते हैं तो वह भर्ती रैलियों का आग्रह करते हुए कहते हैं कि सिर्फ उनके ही इलाके में नौजवानों को भर्ती किया जाए। इसलिए हम अक्टूबर में रैली कर रहे हैं।
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों में जुटे कर्नल रैंक के एक अधिकारी ने बताया कि सेना में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अभ्यास सत्र भी आयोजित किया जा रहा है।