फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराज्यीय बसों को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश की अनुमति न देने का मामला पकड़ता जा रहा तूल

Fri, 12 Feb 2021 03:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 12 Feb 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Inter-state buses caught hold of not allowing entry into Jammu and Kashmir
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला
अंतरराज्यीय बसों को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश की अनुमति न देने के मामले पर अब बस चालकों ने रावी दरिया पर बने पुल पर आवागमन बंद करने की चेतावनी दे दी है। इससे एक बार फिर से लखनपुर के रास्ते आवागमन करने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बुधवार को इस मामले को लेकर यात्रियों ने भी जमकर हंगामा किया था।

 
Inter-state buses caught hold of not allowing entry into Jammu and Kashmir
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला
बस चालकों का कहना है कि अगर निजी वाहनों के आने से कोरोना नहीं फैलता है, तो यात्री वाहनों को प्रवेश न दिया जाना केवल उन्हें परेशान करने की नीति है। इसका वह विरोध करते हैं। अगर एक-दो दिनों में इस पर कोई सकारात्मक कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया जाता है, तो मजबूरन कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ेगा। लगभग छह हजार लोगों की प्रतिदिन लखनपुर में रैपिड कोरोना जांच के दौरान एक महीने से एक भी मामला पॉजीटिव नहीं पाया गया है।
Inter-state buses caught hold of not allowing entry into Jammu and Kashmir
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला
क्या है मौजूदा स्थिति
कोरोना से बचाव के लिए सरकार के निर्देश के अनुसार किसी भी राज्य से आने वाली बसों को लखनपुर में रोक दिया जा रहा है। यहां से आगे का सफर यात्रियों को रैपिड टेस्ट कराने के बाद ही जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम की बसों में करना होता है। हालांकि इस नियम में माता वैष्णो देवी का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी छूट है। उन्हें रैपिड टेस्ट करवाने के बाद अपनी ही बसों से आगे का सफर करने दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Inter-state buses caught hold of not allowing entry into Jammu and Kashmir
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला

क्यों है विरोध
बस चालक आकाश सिंह की मानें, तो जम्मू से दिल्ली और चंडीगढ़ सहित देश के कई अन्य स्थानों को जाने वाली लंबी रूट की निजी बसों में हजारों की संख्या में लोग सफर करते हैं, जिन्हें अब लखनपुर में रोक दिया जा रहा है। दिल्ली या फिर देश के किसी भी हिस्से से जम्मू के लिए बस यात्रा को प्राथमिकता देने वाले यात्री इस व्यवधान के कारण इन बसों में यात्रा से परहेज कर रहे हैं। इससे अब इन बसों को यात्री कम मिल रहे है।

विज्ञापन
Inter-state buses caught hold of not allowing entry into Jammu and Kashmir
लखनपुर - फोटो : अमर उजाला

क्या कहते हैं बस चालक
बस चालक संजय कुमार का कहना है कि कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में करीब छह माह तक बसों को चलने की इजाजत नहीं थी। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बसों को आवागमन करने की अनुमति दी गई। अब पूरे देश में कहीं भी आने जाने पर रोक नहीं है। लेकिन जम्मू-कश्मीर में बाहरी राज्यों की बसों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू व कश्मीर यूनिवर्सिटी में ही रिसर्च पर काम, अन्य सभी का प्रदर्शन खराब

विक्की ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों की बसों की तो दूर की बात, जम्मू-कश्मीर की पंजीकृत बसों को भी अंदर आने नहीं दिया जा रहा है। बसों को जम्मू में प्रवेश न दिए जाने से इनकी किश्तें भी नहीं निकल रही है। ऐसे में इन बसों से अपने परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने वालों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। गारु राम ने भी रोष जताया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed