सब्सक्राइब करें

Jammu Landslide: प्रकृति का रौद्र रूप...वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से तबाही, 32 मौत, आज भी भारी बारिश का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Aug 2025 11:43 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 32 लोगों की जान चली गई है, रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Jammu kashmir vaishno devi yatra route landslides katra many died heavy rainfall alert see photos
landslide in jammu - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम की तरफ जाने वाले रास्ते पर भारी बारिश से भूस्खलन हो गया। हादसे में 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। अर्द्धकुंवारी के पास बुए भूस्खलन ने यात्रा मार्ग को प्रभावित कर दिया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 


भूस्खलन वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर स्थित अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर में इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित मंदिर मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में ढेर हो गया है। आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। सेना और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। 
Trending Videos
Jammu kashmir vaishno devi yatra route landslides katra many died heavy rainfall alert see photos
ढहा हुआ तवी का चौथा पुल का हिस्सा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। जम्मू में ओवरब्रिज ढह गए हैं, बिजली लाइन और मोबाइल टावरों को नुकसान हुआ है। तीन पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu kashmir vaishno devi yatra route landslides katra many died heavy rainfall alert see photos
तवी नदी में जलस्तर बढ़ने के दौरान भगवती नगर चौथा पुल ढहा, वाहनों को नुकसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संभाग में 2014 के बाद (11 साल) मंगलवार को फिर ऐसी जल तबाही देखने को मिली है। पिछले चार दिन से भारी बारिश से संभाग के लगभग सभी जिलों में जनजीवन पटरी से उतर गया है। चारों ओर भारी क्षति हुई है। जम्मू संभाग की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली है।

Jammu kashmir vaishno devi yatra route landslides katra many died heavy rainfall alert see photos
बिक्रम चौक तवी पुल पर पानी पुल को छू रहा है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, 18 ट्रेनें रद्द, दो उड़ानें निरस्त
जम्मू से रामबन में करीब 12 स्थानों पर भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। चक्की पुल पठानकोट पर बाढ़ जैसी स्थिति से जम्मू, उधमपुर, कटड़ा आने वाली 18 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। जम्मू से श्रीनगर जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द करनी पड़ीं।

 
विज्ञापन
Jammu kashmir vaishno devi yatra route landslides katra many died heavy rainfall alert see photos
भारी वर्षा के दौरान तवी नदी में जलस्तर बढ़ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू में पुलों पर आवाजाही नियंत्रित की गई
जम्मू में भगवतीनगर में तवी नदी पर बने पुल के एक हिस्से के धंस जाने से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। शहर में तवी के तीन पुलों पर भी दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। दूरसंचार सेवाएं ठप होने से लोग अपनों से संपर्क नहीं कर पाए। जम्मू पठानकोट मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने से बड़ा द्राबशाला रतले पावर प्रोजेक्ट के पास लोहे का पुल बह गया। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे के पुल निर्माण को नुकसान पहुंचा है। कई जगह शटरिंग बह गई है। सांबा के विजयपुर में देविका पुल का हिस्सा धंस जाने से आवागमन ठप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed