फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयंकर गर्मी पर भारी बचपन, इन तस्वीरों को देखकर आपको भी याद आ जाएंगे वो खूबसूरत पल

Tue, 30 Jun 2020 06:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir weather, weather today at jammu kashmir
कश्मीर की डल झील में नहाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश से कुछ राहत तो जरूर मिली लेकिन मौसम साफ होने से गर्मी बढ़ गई है। भयंकर गर्मी को मात देने के लिए बच्चे नदी और झीलों में नहाते देखे गए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून से 3 जुलाई तक मौसम के अधिकतर साफ रहने की उम्मीद है। जिससे गर्मी और बढ़ेगी, हालांकि 4-5 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

jammu kashmir weather, weather today at jammu kashmir
कश्मीर की डल झील में नहाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश ने तेवर दिखाए, हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले यह अहसास कम था। दोपहर को तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया। गर्मी के साथ तपिश से बाजार पर भी असर दिख रहा है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 3.6 और न्यूनतम 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 63 दर्ज किया गया।
 
jammu kashmir weather, weather today at jammu kashmir
कश्मीर की डल झील में नहाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर

संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 30.4, बटोत में 28.5 और भद्रवाह में 30.5, कटड़ा में 34.0 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहा, लेकिन पारे में थोड़ी राहत है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
jammu kashmir weather, weather today at jammu kashmir
कश्मीर की डल झील में नहाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 7.4 और पहलगाम 8.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे।

विज्ञापन
jammu kashmir weather, weather today at jammu kashmir
कश्मीर की डल झील में नहाते बच्चे - फोटो : बासित जरगर
लेह में न्यूनतम तापमान 14.0 और कारगिल में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन दिन में मौसम साफ रहने से गर्मी में बढ़ोतरी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed