{"_id":"5e25fcf98ebc3e4ada3f04b5","slug":"know-newly-appointed-bjp-president-jp-nadda-kashmir-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए नवनियुक्त भाजपाध्यक्ष नड्डा का कश्मीर कनेक्शन, कुछ इस तरह तैयार की थी पार्टी की नर्सरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए नवनियुक्त भाजपाध्यक्ष नड्डा का कश्मीर कनेक्शन, कुछ इस तरह तैयार की थी पार्टी की नर्सरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नड्डा ने जम्मू कश्मीर में तैयार की थी भाजपा की नर्सरी
जम्मू कश्मीर के प्रदेश स्तर ही नहीं जिला स्तर के नेताओं को भी जानते हैं जे पी नड्डा
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक चुनाव में नड्डा आते रहे हैं जम्मू कश्मीर
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जगत प्रकाश नड्डा जम्मू कश्मीर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा में विभिन्न अहम पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे है। नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश में भाजपा नेता बेहद खुश है।
2 of 5
जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
विद्यार्थी परिषद के नेता के तौर पर प्रदेश में संघ व भाजपा नेताओं से उनकी गहरी मित्रता रही और भाजयुमो का अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का जो क्रम शुरू किया वह अब तक जारी रहा।
3 of 5
जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के प्रदेश स्तर के पार्टी नेताओं को ही नहीं जिला स्तर के नेताओं को भी नड्डा नाम से जानते है। लगभग हर विधानसभा व लोकसभा चुनाव में उनका प्रदेश में आना हुआ हैं और उनकी सलाह पर प्रदेश में पार्टी चली भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश में संस्थापक सदस्यों में शामिल सरदार विरेंद्रजीत सिंह ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वह प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी के तौर पर नई दिल्ली पहुंचे तो उस समय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उन्हें नाम से पुकारा और बिठाया।
विज्ञापन
5 of 5
जेपी नड्डा
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
वह प्रदेश के हर प्रमुख नेता व कार्यकर्ता को करीब से जानते है। वह संभाग के हर जिले का दौरा कर चुके हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बलवीर राम रतन का कहना हैं कि पड़ोसी राज्य हिमाचल का होने के नाते वह जम्मू-कश्मीर की संस्कृति, भाषा के अलावा मुद्दों को भली भांति पहचानते थे और इस कारण प्रदेश में चुनाव के उनके दौरे समय-समय पर होते रहते थे। उनके साथ काम करके काफी कुछ सीखने को मिलता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।