सब्सक्राइब करें

पहले आवाम की सुरक्षा फिर आतंक का खात्मा: मुठभेड़ के बीच जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
Kulgam Encounter kashmir, Kulgam police team evacuated 430 civilians amidst an on going encounter at Aharbal
जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित जगह पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के कुलगाम में सोमवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अहरबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया, लेकिन गोलाबारी जारी रही। जवानों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मुठभेड़ शुरू होने के कुछ ही देर बाद मारने में सफलता पाई। धीरे-धीरे अंधेरा होने लगा। आतंकी रिहायशी इलाकों में घुसकर लोगों को नुकसान न पहुंचा सके, इसके लिए पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम शुरू किया। एसएचओ मंज़गाम और एसएचओ डीएच पोरा द्वारा 40 वाहनों की व्यवस्था की गई।



धीरे-धीरे करके पुलिस ने जवानों ने 430 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह बेदह जोखिम भरा काम था। जवानों के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की। एसएसपी कुलगाम ने कहा कि कुलगाम पुलिस टीम ने सोमवार को अहरबल में चल रही मुठभेड़ के बीच 430 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला। उस संगठन का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है जिसके मूल में सार्वजनिक सुरक्षा और भलाई है, यहां तक कि सबसे प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जवान अपनी प्राथमिकता नहीं भूले।

Trending Videos
Kulgam Encounter kashmir, Kulgam police team evacuated 430 civilians amidst an on going encounter at Aharbal
कुलगाम, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kulgam Encounter kashmir, Kulgam police team evacuated 430 civilians amidst an on going encounter at Aharbal
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

उधर, उत्तरी कश्मीर के सीमवर्ती जिले बांदीपोरा के सुमलर इलाके के शोकबाबा और आरागाम जंगलों में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहा। मंगलवार को भी तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें दो ए प्लस श्रेणी के आतंकी हैं। एक की शिनाख्त पाकिस्तानी निवासी ताहा उर्फ शाकिर के रूप में हुई है जबकि दूसरा स्थाीय आतंकी शाकिर अल्ताफ है। तीसरे की पहचान अभी नहीं हो सकी है।


 
Kulgam Encounter kashmir, Kulgam police team evacuated 430 civilians amidst an on going encounter at Aharbal
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

तीनों का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है। सूत्रों के मुताबिक दो और आतंकी जंगल में छिपे हैं जिनकी तलाश जारी है। तीनों आतंकियों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए थे। इनके पास से तीन एके 47 राइफलें, 280 कारतूस और 13 मैगजीन बरामद हुई थीं।


 
विज्ञापन
Kulgam Encounter kashmir, Kulgam police team evacuated 430 civilians amidst an on going encounter at Aharbal
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

पुलिस को सुमलर इलाके के शोकबाबा जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक बड़े दल की मूवमेंट का इनपुट शुक्रवार रात मिला था। उसके बाद से पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से जंगल में अभियान शुरू किया था। ऑपरेशन में सेना की इलीट फोर्स पैरा और मार्कोस कमांडो भी शामिल हैं। मारे गए तीनों आतंकियों को हंदवाड़ा के रजवाड़ा कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed