सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जम्मू में नाबालिग लाडले को थमा दी स्कूटी, पिता पर लगा 25 हजार का जुर्माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 20 Sep 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
minor riding scooty,father challan by court for breaking rules of motor vehicle act for rupees 25000
जम्मू ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नाबालिग के स्कूटी चलाने पर उसके पिता को ट्रैफिक कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस नाबालिग को पिछले दिनों पुलिस ने स्कूटी चलाते पकड़ा था। चालान ट्रैफिक कोर्ट को रेफर किया गया, जिस पर न्यायाधीश ने भारी जुर्माना लगा दिया। जानकारी के अनुसार गांधी नगर पुलिस ने 10 सितंबर को स्कूटी नंबर (जेके02सीजे-5358) को जब्त किया था। यह स्कूटी एक नाबालिग चला रहा था। 
Trending Videos
minor riding scooty,father challan by court for breaking rules of motor vehicle act for rupees 25000
जम्मू ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
16 सितंबर को स्कूटी चलाने वाले नाबालिग की जम्मू के ट्रैफिक कोर्ट में पेशी हुई। मामले पर सुनवाई करते हुए जज ने नाबालिग के पिता को 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जिला पुलिस की तरफ से भी इसकी जानकारी साझा की गई है। जिला पुलिस का कहना है कि असुरक्षित ड्राइविंग न सिर्फ खुद की जान को मुसीबत में डाल सकती है, बल्कि इससे दूसरों की जान को भी खतरा है। आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर पुलिस की सख्ती बढ़ाई जाएगी। अमूमन मां-बाप नाबालिग बच्चों की जिद को देखते हुए उन्हें वाहन ले देते हैं। जबकि ऐसा करना नाबालिग और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
minor riding scooty,father challan by court for breaking rules of motor vehicle act for rupees 25000
जम्मू ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लगातार तीसरे दिन 450 से अधिक कोर्ट चालान
ट्रैफिक पुलिस का लगातार कोर्ट चालान पर जोर है। वीरवार को भी शहर में 450 से अधिक कोर्ट चालान किए गए। ट्रैफिक पुलिस कंपाउंड नहीं कर रही। दरअसल, नए नियमों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस कोर्ट चालान कर रही है, जिससे से नियम तोड़ने वालों को भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। एएसपी प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि पुलिस कोर्ट चालान पर ही जोर दे रही है। उधर, जिला पुलिस के संबंधित पुलिस स्टेशनों में भी चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले वालों के  कोर्ट चालान ही किए जा रहे हैं। 
minor riding scooty,father challan by court for breaking rules of motor vehicle act for rupees 25000
जम्मू ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रूरल एरिया में भी कोर्ट चालान पर ही जोर
एसएसपी ट्रैफिक पुलिस मोहन लाल कैथ का कहना है कि वीरवार को रूरल एरिया में 304 कोर्ट चालान किए गए हैं। 96 हजार के करीब कंपाउंड के जरिए जुर्माना वसूला गया है। 22 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने और दस्तावेज न होने के चलते जब्त कर लिया गया है। यह वाहन अब कोर्ट से ही रिलीज होंगे। रूरल एरिया में लोग नियमों का सबसे अधिक उल्लंघन कर रहे हैं। इसलिए इनके खिलाफ आने वाले दिनों में और अधिक कार्रवाई होगी। बहुत से चालक ऐसे हैं, जिनके कोर्ट में 70 से 80 हजार रुपये तक चालान होंगे। 

 
विज्ञापन
minor riding scooty,father challan by court for breaking rules of motor vehicle act for rupees 25000
जम्मू ट्रैफिक पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सख्ती का पूरा असर दिखना अभी बाकी
लगातार कोर्ट चालान होने पर भी नियमों का उल्लंघन जारी है। हेलमेट पहनने से परहेज और बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले नजर आ रहे हैं। ऐसे चालक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को देखते ही रफ्तार बढ़ा देते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed