हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने वाले सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह को ‘शक्तिमान’ का भी खिताब मिल गया है। दूरदर्शन पर शक्तिमान से धमाल मचाने वाले पहले सुपर हीरो मुकेश खन्ना ने उन्हें इस सम्मान से नवाजा है। शक्तिमान के बाद टीवी पर्दे पर अपने दूसरे बेहतरीन किरदार पितामह भीष्म की ओर से भी उन्होंने बीएसएफ के जवानों को आशीर्वाद दिया है।
बीएसएफ के शौर्य के मुरीद हुए 'भीष्म पितामह', जवान को दिया 'शक्तिमान' का खिताब, फिर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर एक्टर मुकेश खन्ना ने लिखा, सब इंस्पेक्टर देविंद्र सिंह ने उस ड्रोन को मार गिराया है। डीजी बीएसएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीसी कठुआ ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैं इन जवानों को देश के शक्तिमान कहूंगा। इसके साथ ही विजयी भव का आशीर्वाद भी देता हूं। इनकी विजय में ही हम और हमारा देश सुरक्षित है।
शनिवार तड़के हीरानगर सेक्टर में रठुआ के नजदीक पाकिस्तान से भेजा गया ड्रोन बीएसएफ ने मार गिराया था। इसमें से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था। बता दें कि भारत और चीन तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने सीमा की निगरानी तेज कर दी है।
सेना की ओर से चॉपर के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों में बहने वाले नालों की चौकसी कड़ी कर दी है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से इन दिनों आईबी से घुसपैठ की कोशिश तेज कर दी गई है। इस बीच ड्रोन से हथियार गिराकर इन्हें आतंकियों तक पहुंचाने की फिराक में है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस समय कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
सोमवार को सेना के एक चॉपर ने जिले के बबर नाला पर काफी देर तक उड़ान भरी व नाले को पूरी तरह से खंगाला। इसके बाद बंई नाले पर चॉपर ने कई चक्कर लगाए और हाईवे तक नजर रखी। रविवार को भी पुलिस और सुरक्षाबलों ने सीमा की ओर बहने वाले नदी-नालों पर तलाशी अभियान चलाया था। रात के समय भी नदी नालों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं।