फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान ने नौशेरा में बरसाए गोले, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना, जंगल में लगी आग

Wed, 10 Jun 2020 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Jun 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक हरकतें कर रहा है। इसी क्रम में आज यानी कि बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। सीमा पार से की गई गोलाबारी में रिहायशी इलाकों में काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी गोला गिरने से एक घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि एक जानवर की मौत हो गई है। वहीं इस गोलाबारी से इलाके के जंगल में आग लग गई है। जिस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार सुबह नियंत्रण रेखा पर मेंढर सब डिवीजन के मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की थी। सैन्य चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। जिसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।

Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

लोगों का कहना है कि इन दिनों मक्की और धान की रोपाई का समय है और पाकिस्तानी सेना लगातार गोलाबारी कर रही है। इस कारण हम लोग खेतों में काम तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और केंद्र सरकार पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर भी पाकिस्तानी सेना ने सोमवार रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में गोलाबारी की थी। करोल पंगा पोस्ट से पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने सोमवार रात करीब 10 बजे से मंगलवार सुबह चार बजे तक गोलीबारी कर बीएसएफ की करोल माथरयां पोस्ट को निशाना बनाया था।

विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Nowshera Sector jammu kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान ने छोटे-बड़े हथियारों से करीब 115 राउंड फायर किए। हालांकि, इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed