फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर के इस गांव में पहली बार गिरे पाकिस्तानी गोले, कारगिल युद्ध में भी नहीं हुआ था ऐसा

Mon, 10 Feb 2020 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Pakistani army has increased range of fire in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना ने बढ़ाई गोलाबारी की रेंज

वर्षों से पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर नापाक हरकतों को अंजाम देने में लगी पाकिस्तानी सेना ने अब गोलाबारी की रेंज पहले से कई गुना बढ़ा दी है। इसके कारण अब उन क्षेत्रों में भी गोले गिरने लगे हैं, जहां पर भारत-पाकिस्तान के बीच 1965,1971 और कारगिल युद्ध के दौरान भी कभी कोई गोला नहीं गिरा था। ऐसा ही एक गांव अजोट है।





 

Pakistani army has increased range of fire in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना ने बढ़ाई गोलाबारी की रेंज

यहां शनिवार को देर शाम पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए दो गोले गिरे। इनमें से एक गोला खेतों में गिर कर फटा, जबकि दूसरा बच गया। इससे रविवार सुबह सेना और पुलिस ने हटा दिया। पहली बार गांव में पाकिस्तानी गोले गिरने से गांव के लोगों में दहशत है। गांव के लोगों नजीर हुसैन, अशफाक अहमद और पंच सुनील कुमार का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान हम लोग बेखौफ होकर आने कामकाज में लगे रहते थे। ऐसे ही शनिवार शाम को भी सभी लोग अपने काम में लगे थे। बच्चे भी बाहर खेल रहे थे। तभी एक के बाद एक दो गोले गिरे। गनीमत यह रही कि एक गोला खेतों में फट और एक खेतों में बच गया।

 

Pakistani army has increased range of fire in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना ने बढ़ाई गोलाबारी की रेंज - फोटो : अमर उजाला

इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गांव में दहशत का माहौल बन गया है कि यहां युद्ध के दौरान गोले नहीं गिरे, अगर आगे भी इस प्रकार गोले गिरेंगे तो जानी नुकसान होने का खतरा बन जाएगा। वहीं नियंत्रण रेखा पर जारी गोलाबारी को देखते हुए मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट, बरूती, बसूनी, धराटी, मनकोट, साबरागली, बलनोई, दबराज, घानी आदि क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani army has increased range of fire in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना ने बढ़ाई गोलाबारी की रेंज - फोटो : अमर उजाला

इन क्षेत्र के लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश जारी करते हुए आवश्यकता पड़ने पर ही आवाजाही करने का आग्रह किया गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने गोलाबारी से किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक मेडिकल आफिसर परवेज अहमद खान ने कई मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
Pakistani army has increased range of fire in jammu kashmir
पाकिस्तानी सेना ने बढ़ाई गोलाबारी की रेंज
इन नंबर पर संपर्क करने से पीड़ितों को एंबुलेंस और चिकित्सक उपलब्ध होगी।
ये हैं नंबर
 
1-बीएमओ परवेज अहमद खान - 9797511211, 9858811211 और 9419277177
2-डाक्टर मोहम्मद लतीफ-7298237119
3-नसीर अहमद एंबुलेंस ड्राईवर बसूनी- 8803731761, 9055126765,
4-रुखसार एंबुलेंस ड्राईवर संदोट- 9086590952, 8803449648
5-फैयाज मोहम्मद 8803156823, 9797334151, 9797318724
6-मोहम्मद मुजफ्फर 959601648
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed