14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उरी से भी बड़ा आतंकी हमला हुआ। हमले में 40 जवान शहीद हो गए। यह हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। घटना के लगभग तीन घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही देश के तमाम नेताओं ने इस आतंकी हमले पर आक्रोश प्रकट किया।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री का वो बयान, फिर पाकिस्तान को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि घाटी से बेहद भयानक खबर आ रही है। एक आईडी ब्लास्ट में कई सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने की खबर है। मैं इस हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं। शोकाकुल परिवार के प्रति सहानभूति प्रकट करता हूं। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जैश ने इस फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली है। यह 2004-2005 के आतंक के दिनों की याद दिलाते हैं।
इस हमले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया। उनहोंने लिखा कि अवंतीपुरा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। हमारे जवान शहीद हुए हैं और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऐसे वीभत्स हमले की निंदा करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। आखिर कितनी जानें लेकर यह पागलपन खत्म होगा?