सब्सक्राइब करें

जम्मू में तबाही की बारिश: कोई सिर पर गठरी तो कोई कंधे पर बच्चों को उठाकर भागा, मकान छोड़ने को मजबूर हुए परिवार

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Aug 2025 11:56 AM IST
सार

जम्मू में तबाही की बारिश हो रही है। कोई सिर पर गठरी तो कोई कंधे पर बच्चों को उठाकर भागा। परिवार मकान छोड़ने को मजबूर हो गए। बहाव तेज होने के बाद प्रशासन ने विश्वविद्यालय होस्टल खाली करवाया है।

विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Jammu Rajeev Colony submerged due to Tawi floods, families forced to leave their houses
जम्मू-कश्मीर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में तवी नदी में बाढ़ से राजीव कॉलोनी और जम्मू विश्वविद्यालय पर सबसे ज्यादा असर दिखा है। यहां जलभराव से कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित जगह चले गए हैं। तवी में बाढ़ आने के बाद प्रशासन ने जम्मू विश्वविद्यालय के हॉस्टल को खाली करवा दिया है। राजीव कॉलोनी में ज्यादातर घरों के निचले तल जलमग्न हो गए हैं और इनमें रखा सामान भी बर्बाद हो गया। प्रशासन ने तवी नदी में बाढ़ आने का अलर्ट जारी किया था।


तवी का जलस्तर मंगलवार को बढ़ना शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे के बाद तक नदी के रौद्र रूप ने राजीव कॉलोनी में पानी आना शुरू हो गया। पानी कॉलोनी में घुसता देख लोगों में अफरातफरी मच गई। आननफानन में अपना सामान समेट भरी बारिश के बीच बाहर निकलना शुरू हो गए। कोई सिर पर गठरी उठाकर तो कोई कंधे पर बच्चों को उठाकर जान बचाने के लिए भागता नजर आया। जब लोग घरों से बाहर निकल रहे थे तब बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव भी था।
 
Trending Videos
Rain wreaks havoc in Jammu Rajeev Colony submerged due to Tawi floods, families forced to leave their houses
नाले आई गंदगी को साफ करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब एक घंटे की बारिश में ही राजीव कॉलोनी में तीन फुट से ज्यादा पानी भर गया। सड़क पर खड़ीं गाड़ियां बहती नजर आईं। विश्वविद्यालय के छात्र लोगों की मदद के लिए राजीव कॉलोनी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को घरों से बाहर निकालने में मदद की। बहुत से परिवार अपना सामान बाहर नहीं निकाल पाए और उनके घर के निचला हिस्सा कीचड़ से भर गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Jammu Rajeev Colony submerged due to Tawi floods, families forced to leave their houses
गुज्जर नगर के घरों में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजीव कॉलोनी में फंसे सतपाल सिंह, विजय कुमार, सीमा देवी, मोनिका और कासिम ने बताया कि कॉलोनी में पानी भरने से भारी नुकसान हुआ है। घर जलमग्न हो गए हैं। जरूरत का कुछ ही सामान निकाल पाए हैं। आरती ने बताया कि पानी भरने के बाद बच्चों की चिंता हो रही है। बारिश में कहां जाएंगे। यहां रहना खतरे से खाली नहीं है।

 
Rain wreaks havoc in Jammu Rajeev Colony submerged due to Tawi floods, families forced to leave their houses
बारिश से गिरी घर की दावीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन सौ से अधिक परिवार हैं राजीव कॉलोनी में
राजीव कॉलोनी तवी नदी और जम्मू विश्वविद्यालय के बीच में बसी है। यहां करीब 300 से ज्यादा परिवार रहते हैं। यहां अधिकतर लोग दूसरे राज्यों के हैं जो किराये पर रह रहे हैं। इन सभी परिवारों को जलभराव की वजह से मकान खाली करने पड़े हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में हालात भी चिंताजनक बने रहे। प्रशासन ने छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद सभी छात्र हॉस्टल से निकलकर सुरक्षित स्थानों की तरफ चले गए।

 
विज्ञापन
Rain wreaks havoc in Jammu Rajeev Colony submerged due to Tawi floods, families forced to leave their houses
साइंस कॉलेज के छात्रावास में पानी जमा, छात्र बारिश के दौरान छात्रावास से बाहर निकले - फोटो : संवाद
दहशत में रहे लोग, दो बजे ही गिर गए दुकानों के शटर, भागते नजर आए लोग
मौसमी आफत के बीच जैसे ही मंगलवार की दोपहर बाद भगवती नगर तवी पुल के एक हिस्से के धंसने की सूचना मिली, शहर में अफरातफरी का माहौल बन गया। तवी नदी के खतरे के निशान के ऊपर बहने से तवी के अन्य तीन पुल पर भी आवाजाही बंद कर देने से घंटों दहशत का माहौल रहा। शहर के अधिकांश बाजारों में दोपहर दो बजे ही दुकानों के शटर गिर गए। हर कोई अपने घरों की ओर जाते दिखा। शहर से सटे अधिकांश मार्गों पर भारी जाम की स्थिति रही।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed