फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन 'ऑल आउट' संग ऑपरेशन 'मां' भी चलाती है सेना, 'मां' की न सुनने वालों का होता है यही हश्र

Wed, 06 May 2020 04:03 PM IST
प्रशांत कुमार amarujala.com- Presented by: प्रशांत कुमार द्विवेदी
amarujala.com- Presented by: प्रशांत कुमार द्विवेदी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 May 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naikoo killed in Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
आतंकी रियाज नायकू मारा गया - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के बेगपोरा में हिजबुल कमांडर रियाज अहमद नायकू मारा गया है। नायकू घाटी का सबसे वांछित आतंकी था। उस पर 12 लाख रुपये का इनाम भी था। मंगलवार रात सुरक्षाबलों को जानकारी मिली की रियाज नायकू इलाके में मौजूद है। साथ ही बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। इसी सूचना के आधार पर सेना ने इलाके की घेरांबदी की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान सेना ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके वे गोलियां बरसाते रहे।


Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naikoo killed in Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि घाटी को आतंक मुक्त करने के लिए सेना ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है। साथ ही सेना ऑपरेशन मां भी चलाती है। इसके तहत भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाता है। कई बार इस ऑपरेशन से सेना को सफलता मिलने के साथ ही उक्त परिवारों को उनका बेटा मिल जाता है। वहीं ऑपरेशन मां का भी अवहेलना करने पर वही हश्र होता है जो आज यानी कि बुधवार को रियाज नायकू का हुआ।

Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naikoo killed in Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

रियाज अहमद नायकू घाटी का सबसे वांछित आतंकी था। मुठभेड़ में सबजार भट्ट की मौत के बाद से इसने कमान संभाली थी। दिसंबर 2012 में हिज्ब में शामिल हुआ और महज पांच सालों में संगठन के प्रमुख बन गया। वह तकनीक में महारत रखता था। एक आतंकी के जनाजे में शामिल होने के बाद उसने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को समर्थन देने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naikoo killed in Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

नायकू सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर 2016 में पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी की मौत के बाद आना शुरू हुआ था। उसके सिर पर 12 लाख रुपए का इनाम था। अवंतीपुरा के दुरबग के नायकू मोहल्ले का निवासी नायकू घाटी के वांछनीय आतंकियों की A++ श्रेणी में आता था।

विज्ञापन
Riyaz Naikoo latest news in hindi, Riyaz Naikoo killed in Beighpora Awantipura encounter jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

उसने घाटी में सब्जार भट की मौत के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया का पद संभाला था। नायकू को पूरी घाटी में हिजबुल का कमांडर माना जाता था। सुरक्षा एजेंसियों ने इससे पहले उसे कई बार घेरा था, लेकिन हर बार वह किसी तरह बचकर भाग निकलने में सफल हो जाता था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed