फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकी नायकू को 40 किलो आईईडी से उड़ाना पड़ा! देखें कितना चुनौतीपूर्ण था ये एनकाउंटर

Thu, 07 May 2020 12:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 07 May 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Riyaz naikoo news updates in hindi, Riyaz Naikoo hidden in tunnel was blast with 40 kg IED
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

सेना ने हंदवाड़ा के अपने वीर जवानों की शहादत का तीन दिन बाद बदला ले ही लिया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के बेगपोरा गांव में बुधवार दोपहर तक करीब 12 घंटे चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर रियाज नायकू मार गिराया गया। सेना ने सुरंग में छिपे नायकू और उसके साथी आतंकी को तकरीबन 40 किलो आईईडी विस्फोट से उड़ा दिया।

Riyaz naikoo news updates in hindi, Riyaz Naikoo hidden in tunnel was blast with 40 kg IED
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

12 लाख का इनामी नायकू मोस्ट वांटेड आतंकियों की ए प्लस प्लस श्रेणी में शामिल था। इसके अलावा पुलवामा के ही शरसाली गांव में एक अन्य मुठभेड़ में दो और आतंकी भी मारे गए हैं। इसे सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों का दावा है कि इंसानियत के दुश्मन नायकू और उसके साथियों के खात्मे के साथ ही दक्षिण कश्मीर आतंकवाद से तकरीबन मुक्त हो गया है।

Riyaz naikoo news updates in hindi, Riyaz Naikoo hidden in tunnel was blast with 40 kg IED
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, 35 वर्षीय नायकू की तलाश बीते आठ साल से थी। हंदवाड़ा हमले के बाद सेना उसके पीछे बीते तीन दिन से लगी थी। सेना को पुलवामा में नायकू के गांव बेगपोरा में कुछ साथियों के साथ उसके एक सुरंग में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। नायकू अपनी बीमार मां और परिवार वालों से मिलने गांव आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Riyaz naikoo news updates in hindi, Riyaz Naikoo hidden in tunnel was blast with 40 kg IED
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : सोशल मीडिया

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार रात 11 बजे ऑपरेशन शुरू किया और रात 12 बजे के आसपास आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। इस जगह पर करीब 15 घर हैं, जहां से नागरिकों को पहले सही सलामत बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Riyaz naikoo news updates in hindi, Riyaz Naikoo hidden in tunnel was blast with 40 kg IED
रियाज नायकू का बेगपोरा में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

आखिरकार जब नायकू बुधवार सुबह तक बाहर नहीं आया तो सुरक्षाबलों ने आईईडी से उस घर को उड़ा दिया था, जिसके नीचे सुरंग में नायकू छिपा था। नायकू और उसके साथी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed