फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' की सीता के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा जम्मू का ये सितारा, निभाएंगे यह भूमिका

Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Sachin of Jammu will be seen in a film made on biography of Sarojini Naidu
फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे सचिन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। प्रदेश से भी कई युवाओं ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से मुकाम हासिल किया है। सरोजिनी नायडू की जीवनी पर निर्देशक धीरज मिश्रा द्वारा बनाई जा रही फिल्म में जम्मू के पटोली ब्राह्मणा के रहने वाले सचिन भंडारी पत्रकार की भूमिका निभाने जा रहे हैं।



 

Sachin of Jammu will be seen in a film made on biography of Sarojini Naidu
सचिन भंडारी, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन फिल्मी दुनिया में कैरियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे। उन्होंने इश्कबाज, ये हैं मोहब्बते, ये है आशिकी जैसे धारावाहिकों में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अभिनय का परिचय दिया है।

 

Sachin of Jammu will be seen in a film made on biography of Sarojini Naidu
सचिन भंडारी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ कामर्शियल एड भी किए हैं। लॉकडाउन के कारण सचिन जम्मू में हैं। इस बीच निर्देशक धीरज मिश्रा ने उन्हें ऑडिशन वीडियो बनाकर भेजने को कहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin of Jammu will be seen in a film made on biography of Sarojini Naidu
सरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित होगी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्हें पता चला कि फिल्म सरोजिनी नायडू में वह पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जम्मू आए थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से यहीं फंस गए।

 
विज्ञापन
Sachin of Jammu will be seen in a film made on biography of Sarojini Naidu
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रामायण धारावाहिक में सीता का रोल करने वाली अभिनेत्री दीपिका भी हैं। सचिन ने कहा कि यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन के बाद शुरू होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed