फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल-लेह और गुलमर्ग में शरीर जमा देने वाली ठंड, कई इलाकों में यातायात बाधित

Tue, 11 Feb 2020 12:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Feb 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Severe cold in Kargil Leh and Gulmarg, jammu kashmir latest news
कश्मीर में शीतलहर जारी - फोटो : अमर उजाला

मौसम साफ होने से जम्मू-कश्मीर के तापमान में सुधार हुआ है। लेकिन कश्मीर में शीतलहर जारी है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ा है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। कारगिल, लेह और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। कारगिल में दिन का अधिकतम तापमान भी माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।



 

Severe cold in Kargil Leh and Gulmarg, jammu kashmir latest news
कश्मीर में शीतलहर जारी - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को जोड़ने वाले शोपियां (कश्मीर) मार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आज यानी कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

 

Severe cold in Kargil Leh and Gulmarg, jammu kashmir latest news
कश्मीर में शीत लहर जारी - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के अधिकांश जिलों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में भी धूप खिली रही। मौसम साफ होने से बाजारों में रौनक बढ़ी है। दिन के तापमान में भी सुधार हुआ है, लेकिन रात्रि में अभी ठंडक कायम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Severe cold in Kargil Leh and Gulmarg, jammu kashmir latest news
कश्मीर में शीतलहर जारी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। बटोत में 1.8, बनिहाल में 0.8 और कटड़ा में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

विज्ञापन
Severe cold in Kargil Leh and Gulmarg, jammu kashmir latest news
कश्मीर में शीतलहर जारी - फोटो : अमर उजाला
स्थान   न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 22.8
लेह      माइनस 14.8
गुलमर्ग   माइनस  9.0
श्रीनगर   माइनस   4.0
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed