फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल नहीं होगा लद्दाख में सिंधु दर्शन महोत्सव, ऐसे अद्भुत नजारे विदेशियों को भी यहां खींच लाते थे

Tue, 30 Jun 2020 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 30 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
sindhu darshan festival ladakh postponed
सिंधु दर्शन महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया

लद्दाख में सिंधु नदी के तट पर हर साल लगने वाला सिंधु दर्शन महोत्सव भी कोरोना काल की भेंट चढ़ गया है। हर साल जून महीने के आखिरी सप्ताह में होने वाले महोत्सव में देश-विदेश से हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। सभ्यता और संस्कृति के अनोखे संगम के इस प्रतीक में केंद्र सरकार भी अपनी भागीदारी करती रही है।


 

sindhu darshan festival ladakh postponed
सिंधु दर्शन महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया

लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी काउंसलर ग्याल वांग्याल के अनुसार लद्दाख के इस बड़े महोत्सव सिंधु दर्शन महोत्सव को इस साल कोरोना के चलते स्थगित करना पड़ा है। देश के अलावा विदेशों में भी लोगों को इस उत्सव का बेसब्री से इंतजार रहता था। लेकिन इस बार परिस्थितियां ही ऐसी हैं कि महोत्सव को आयोजित नहीं किया जा सकता।
 

sindhu darshan festival ladakh postponed
सिंधु दर्शन महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया

महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जम्मू पहुंचकर सड़क मार्ग से लद्दाख पहुंचते थे। ऐसे में जम्मू में भी खासी रौनक रहती थी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व अन्य कई संगठन यात्रियों का स्वागत करते थे और कई तरह के कार्यक्रमों का जम्मू में इस दौरान आयोजन किया जाता था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sindhu darshan festival ladakh postponed
सिंधु दर्शन महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह अवतार कृष्ण के अनुसार सिंधु दर्शन महोत्सव सभ्यता और संस्कृति का संगम है और हमारी प्राचीन संस्कृति से भी जुड़ा हुआ है। कोरोना काल के चलते इस साल सिंधु दर्शन महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया है। अब इसे अगले साल आयोजित किया जाएगा।


 
विज्ञापन
sindhu darshan festival ladakh postponed
सिंधु दर्शन महोत्सव - फोटो : सोशल मीडिया

सिंधु दर्शन महोत्सव लेह से तकरीबन 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कस्बा शे मानला में मनाया जाता है। सिंधु नदी के तट पर पूजा पाठ के अलावा लद्दाख की परंपराओं और संस्कृतियों को देखने का स्वर्णिम अवसर इस उत्सव के माध्यम से देश के लोगों को मिलता है। हिंदू, बौद्ध, सिख और अन्य धर्म के लोग उत्सव में शामिल होकर पूजा अर्चना करते हैं। महोत्सव में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का  आयोजन भी होता है।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed