फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश रच रहे हैं आतंकी, जानिए 2018 से अबतक कब-कब की गईं ना'पाक' हरकतें

Mon, 06 Jul 2020 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Terrorists plotting to repeat Pulwama like attack, know when IED attack took place since 2018 till now
Pulwama IED attack - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर में रविवार को एक बार फिर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाने की घिनौनी हरकत की गई। जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकियों ने दो जगह आईईडी प्लांट की थी। एक में विस्फोट होने से जवान मामूली रूप से घायल हुआ, वहीं दूसरी आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय किया गया। घटना पुलवामा जिले के गानगू इलाके में पीक्स ऑटोमोबाइल्स के पास की है। बताते हैं कि इस इलाके में सेब के बगीचे के बगल से रास्ता है जिससे सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी गुजरती है।

Terrorists plotting to repeat Pulwama like attack, know when IED attack took place since 2018 till now
Pulwama IED attack - फोटो : अमर उजाला

आतंकियों ने पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाने के लिए ही दो आईईडी सेब के बगीचे में प्लांट कर रखी थीं। सुबह छह बजे जैसे ही पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची तो धमाका हो गया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और हवाई फायरिंग की। इस दौरान विस्फोट में एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान प्लांट की गई दूसरी आईईडी भी खोज निकाली गई। इसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया।


 
Terrorists plotting to repeat Pulwama like attack, know when IED attack took place since 2018 till now
Pulwama terror attack - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकी पहले भी कई बार आईईडी प्लांट कर चुके हैं। सबसे बड़ी घटना 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुई थी जिसमें विस्फोटक लदी कार से फिदायीन हमला किया गया था।


28 मई 2020: पुलवामा में 50 किलो विस्फोटक लदी कार बरामद। 

13 जून 2020: श्रीनगर-बांदीपोरा हाईवे पर सिलिंडर में प्लांट की गई आईईडी बरामद।

30 मार्च 2019: बनिहाल में पुलवामा दोहराने की कोशिश। सीआरपीएफ काफिले पर विस्फोटक लदी कार से हमला। एक वाहन को मामूली रूप से पहुंचा नुकसान।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Terrorists plotting to repeat Pulwama like attack, know when IED attack took place since 2018 till now
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
18 जून 2019: पुलवामा के आरिहाल-लस्सीपोरा मार्ग पर आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद।

02 अगस्त 2019: पुलवामा के जाहिदबाग गांव के पास आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबलों का वाहन क्षतिग्रस्त।

यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: वीरों के पराक्रम और इन हथियारों के प्रहार से पाकिस्तान ने टेके थे घुटने

 
विज्ञापन
Terrorists plotting to repeat Pulwama like attack, know when IED attack took place since 2018 till now
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
09 जून 2019: पुलवामा के आरिहाल ईदगाह के पास सेना के कैस्पर वाहन को आईईडी से उड़ाने की कोशिश, नौ जवान घायल।

02 मार्च 2019: पुलवामा के त्राल इलाके में आईईडी विस्फोट में एक नागरिक घायल।

06 जनवरी 2018: बारामुला में आईईडी विस्फोट में चार जवान शहीद हुए।

यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: भारत के इस ‘बहादुर’ का खौफ इतना था कि पाकिस्तान कहता था 'चुड़ैल'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed