फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में सेब से भरे ट्रक पांच दिन से खड़े, आतंकवादी वारदातों से लोगों में खौफ

Sun, 27 Oct 2019 02:39 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Oct 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Truck full of apples in Kashmir has been standing for five days, people in fear terror attack
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

दक्षिणी कश्मीर के हाईवे पर सेब से भरे ट्रकों की लंबी कतारें लगी हैं। करीब 2500 से अधिक ट्रक सड़क पर खड़े हैं। पिछले दिनों हुई आतंकी वारदात से ट्रक चालकों में काफी खौफ है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपने मुकाम पर सुरक्षित पहुंच सकें। उनके अनुसार वह करीब पांच दिन से फंसे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार ट्रक काफी संख्या में हैं, उनके छोड़ने का समय बहुत कम है।

Truck full of apples in Kashmir has been standing for five days, people in fear terror attack
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दक्षिणी कश्मीर में वनपोह से काजीगुंड तक करीब 17 किलोमीटर हाईवे पर ट्रकों की कतारें लगी हैं। यह ट्रक अधिकतर सेब से भरे हैं। त्योहारों के चलते सेब की मांग इन दिनों अधिक है, लेकिन इस सब में एक बड़ी दिक्कत ट्रक चालकों को झेलनी पड़ रही है। वे करीब पांच दिन से जवाहर टनल नहीं पार कर पा रहे हैं। ऐसे में ट्रक चालक सड़क किनारे खाना पकाते हैं और बैठे नजर आ रहे हैं।

Truck full of apples in Kashmir has been standing for five days, people in fear terror attack
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

हम करीब पांच दिन से यहां फंसे हैं। खाने पीने का सामान भी खत्म होने लगा है। प्रशासन को हमारे बारे में सोचना चाहिए क्योंकि हम और हमारे परिवार वाले सभी परेशान हैं।
-बलविंदर सिंह, ट्रक चालक, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Truck full of apples in Kashmir has been standing for five days, people in fear terror attack
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

शोपियां में जो घटनाएं घटीं उससे हम काफी खौफजदा हैं। रात में सो भी नहीं पाते, डर रहता है कि कोई ऐसी घटना न घटे जैसी वहां हो चुकी है। अधिकतर ड्राइवरों के पास प्रीपेड सिम हैं, जिसके चलते घर वालों से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। हम सीजन में कमाई करने आते हैं लेकिन जो घटनाएं हो रही हैं उससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-भूषण सिंह, ट्रक चालक

विज्ञापन
Truck full of apples in Kashmir has been standing for five days, people in fear terror attack
आतंकियों ने ट्रक को लगाई आग - फोटो : बासित जरगर

हाईवे पर ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है, एक तो दो दिन ट्रैफिक नहीं गया और साथ ही बनिहाल के करीब लैंड स्लाइडिंग हुई, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। सेब का सीजन होने के चलते ट्रकों की संख्या काफी है और साथ ही एकतरफा ट्रैफिक शेड्यूल भी है। यही कारण है कि ट्रकों को छोड़ने का समय बहुत कम मिल रहा है, जिसके चलते हम ज्यादा ट्रक क्लियर नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार रात तक करीब 3200 ट्रक क्लियर किए गए जबकि शनिवार शाम तक 1500 ट्रक क्लियर किए जा चुके हैं। यह सिलसिला जारी है और उम्मीद है कि सभी ट्रकों को जल्द से जल्द क्लियर कर दिया जाएगा।
खालिद जहांगीर, उपायुक्त, अनंतनाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed