फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बीफ पर बवाल के बाद जल उठा राजोरी, प्रशासन ने सेना बुलाई

Thu, 15 Sep 2016 11:24 AM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/जम्मू
रवि वर्मा, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 15 Sep 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन
violence protest in rajouri, curfew continue
rajuri - फोटो : Amar Ujala
बीफ को लेकर शुरू हुए बवाल से राजोरी शहर फिर धधक उठा। हिंसा और आगजनी की वारदातों के बाद देर शाम कर्फ्यू लगा दिया गया। हालात काबू में करने के लिए सेना तैनात की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। रात में सेना ने फ्लैग मार्च भी किया। 
violence protest in rajouri, curfew continue
rajuri - फोटो : Amar Ujala
भीड़ तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। हिंसक झड़पों में दो दर्जन से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। डीजीपी के राजेंद्रा ने कर्फ्यू लगाने की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी हालात पर नजर रखे हैं।
violence protest in rajouri, curfew continue
rajuri - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार विवाद कुर्बानी को लेकर शुरू हुआ। बर्मा से आए कुछ लोगों ने कुर्बानी दी। वे मांस लेकर पलमा गांव से राजोरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें रोका और आरोप लगाया कि वे गोवंशीय बीफ लेकर जा रहे हैं। कुर्बानी देने वालों का कहना था कि उन्होंने ऊंट की कुर्बानी दी है। इसी बात पर दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
violence protest in rajouri, curfew continue
rajuri - फोटो : Amar Ujala
देखते ही देखते यह मामला पूरे शहर में फैल गया। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। सैकड़ों की तादाद में पत्थरों और लाठियों के साथ सड़क पर उतरे गुस्साए युवाओं की भीड़ ने कई वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की। पुलिस, सेना और प्रशासन के आला अफसरों की टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव किया। 
विज्ञापन
violence protest in rajouri, curfew continue
rajuri - फोटो : Amar Ujala
उपद्रवियों ने राजोरी के सिटी चौक स्थित कपड़े के एक शो रूम को आग लगा दी। कई अन्य दुकानों में भी आग लगाई। उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस चलानी पड़ी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed