फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजदूरों का दर्द: घर-गांव से दूर, अब जेब नहीं पेट के लिए जारी है संघर्ष

Fri, 01 May 2020 01:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 01 May 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
World Labor Day, Thousands of laborers trapped in jammu kashmir due to lockdwon
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

देशभर में फैली कोरोना महामारी को रोकने के लिए तीन मई तक लागू किए गए लॉकडाउन से लगभग सभी कारोबार ठप पड़े हैं। इसका सबसे ज्यादा असर प्रवासी मजदूरों पर पड़ा है। कामकाज ठप होने से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

World Labor Day, Thousands of laborers trapped in jammu kashmir due to lockdwon
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

लॉकडाउन के बाद मजदूर पैदल अपने घरों को कूच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में इस वक्त 40 से 50 हजार प्रवासी मजदूर हैं। 28 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप-राज्यपाल आरके माथुर ने बताया था कि लद्दाख में भी 14 हजार मजदूर फंसे हुए हैं।

 

World Labor Day, Thousands of laborers trapped in jammu kashmir due to lockdwon
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर

दूसरे राज्यों से आकर जम्मू-कश्मीर में खेतीबाड़ी, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, ढाबों में ये मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण सभी कामकाज ठप पड़े हैं। ऐसे में इनको अब परेशानी हो रही है। कई श्रमिक परिवार सहित यहां रहते हैं। ऐसे में बिना कामकाज परिवार को अब दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना भी मुश्किल होता जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Labor Day, Thousands of laborers trapped in jammu kashmir due to lockdwon
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

पेंटर का काम करने वाले एक श्रमिक ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। पिछले 10 वर्षों से परिवार के साथ यहीं रह रहा है। लोगों के घरों में रंग-रोगन का काम करके कमाई करता था, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय हो गया है कोई काम नहीं मिला। अब परिवार के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है। आगे भी काम किस तरह से शुरू होंगे इस पर भी कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे ही कई अन्य मजदूरों ने अपनी व्यथा सुनाई। सभी का कहना यही था कि अब पैसा कमाने और जोड़ने की बात तो बहुत दूर है, अभी तो पेट भरने के लिए सोचना पड़ रहा है।

 

विज्ञापन
World Labor Day, Thousands of laborers trapped in jammu kashmir due to lockdwon
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बाद 25 मार्च से रेलवे सहित अन्य परिवहन सेवाएं बंद हैं। अपने गांवों को छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजी-रोटी कमाने आए श्रमिकों को वापस आने-जाने के लिए कोई परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस कारण मजदूरों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों ने जो कुछ अब तक कमाया था, वह सारा पैसा खत्म हो चुका है। रोजगार भी छिन चुका है। ऐसे में मजदूरों का भविष्य अनिश्चिता के घेरे में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed