सब्सक्राइब करें

APSET 2021: व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 03:11 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। पदों के लिए आवेदन बुधवार, 11 अगस्त, 2021 से apset.net.in पर शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
APSET 2021 has released the recruitment notification for the post of Lecturer and Assistant Professors
APSET 2021 उम्मीदवार- सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा, APSET 2021 ने व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन बुधवार, 11 अगस्त, 2021 से apset.net.in पर शुरू हो रहे हैं। एपी एसईटी 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2021 है। 



व्याख्याता और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अलावा, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट पात्रता यानी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट की अर्हता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।  

Trending Videos
APSET 2021 has released the recruitment notification for the post of Lecturer and Assistant Professors
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • APSET 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 11 अगस्त, 2021
  • बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
  • 5,000 रुपये विलंब शुल्क और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 परीक्षा की तिथि : 31 अक्तूबर, 2021

 

विज्ञापन
विज्ञापन
APSET 2021 has released the recruitment notification for the post of Lecturer and Assistant Professors
पात्रता परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे करें APSET 2021 के लिए आवेदन

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
  2. होमपेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
  4. उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
  5. इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  6. उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  7. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।

APSET 2021 has released the recruitment notification for the post of Lecturer and Assistant Professors
परीक्षा केंद्र - फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

APSET 2021 परीक्षा में दो पेपर होते हैं
एपी एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 सामान्य है और एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें रीजनिंग, एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रेटेशन, कम्युनिकेशन जैसे विषय हैं। वहीं, पेपर- II दो घंटे की अवधि के लिए है। उम्मीदवार पेपर के लिए अपने विशिष्ट विषय जैसे एंथ्रोपोलॉजी या इतिहास, अंग्रेजी और अन्य का चयन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
APSET 2021 has released the recruitment notification for the post of Lecturer and Assistant Professors
पात्रता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

APSET 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र
एपी एसईटी 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विशाखापत्तनम, गुंटूर, नेल्लोर, तिरुपति, कडपा, कुरनुल और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है। एपी सीईटी परीक्षा 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट apset.net.in चेक करते रहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed