सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 'Bakra' made a video doing immoral act with a voiceless animal, police caught it after it went viral

Shamli: बेजुबान जानवर के साथ अनैतिक कार्य करते हुए 'बकरा' ने बनाया वीडियो, वायरल होने पर पुलिस ने पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के मोहल्ला मनिहारन निवासी महताब उर्फ बकरा ने एक जानवर के साथ गलत काम करते हुए वीडियो बनाया। यह वीडियो दो दिन पहले वायरल हो गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

Shamli: 'Bakra' made a video doing immoral act with a voiceless animal, police caught it after it went viral
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के शामली जिले में बेजुबान जानवर के साथ अनैतिक कार्य करने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 

Trending Videos


सोशल मीडिया पर सोमवार को बेजुबान जानवर के साथ एक व्यक्ति द्वारा अनैतिक कार्य करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को कई लोगों ने एक्स पर ट्वीट भी किया था। एसपी एनपी सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की तो वह कैराना रोड स्थित एक बाग का पाया गया और आरोपी की पहचान महताब उर्फ बकरा निवासी मोहल्ला मनिहारन शामली के रूप में हुई। वीडियो दो दिन पुराना बताया गया है। इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने गांव खेड़ीकरमू निवासी सोनू की तरफ से आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed