{"_id":"69de965013de6ef12500021c","slug":"consumers-create-ruckus-at-the-warehouse-in-goharni-after-not-getting-gas-shamli-news-c-26-1-sal1002-163427-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गोहरनी में गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं का गोदाम पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गोहरनी में गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं का गोदाम पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बाबरी में एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। जिले में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। गांव गोहरनी में गोदाम पर गैस न मिलने से उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस के लिए एजेंसी से लेकर गोदाम तक चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उधर, बाबरी में भी गैस खत्म होने का नोटिस लगाने के बाद भी उपभोक्ता एजेंसी के बाहर लंबी कतार में लगे रहे।
जिले में रसोई गैस की कमी के चलते उपभोक्ता परेशान है। बुकिंग होने और डीएसी नंबर आने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। शामली के गांव गोहरनी में मंगलवार को गोदाम पर गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि बुकिंग होने के कई दिन बाद तक भी गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे गोदाम के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया गैस के सिलिंडर होने के बाद भी वितरण नहीं किया जा रहा।
उपभोक्ता फिरोज व गौरव ने कहा कि छह बजे से गैस सिलिंडर लेने के लिए गोदाम पर कतार में खड़े है, लेकिन उन्हें गैस खत्म होना बताकर वापस जाने को कहा गया है। बबीता व मुन्नी ने कहा कि गैस सिलिंडर के न मिलने से चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक राहुल ने बताया कि जो गैस सिलिंडर आए थे, उनका वितरण किया जा चुका है। सिलिंडर आने पर ही उपभोक्ताओं को वितरण किया जाएगा।
उधर, बाबरी स्थित भारत गैस एजेंसी पर सोमवार और मंगलवार को गैस की गाड़ी न पहुंचने से स्टॉक खत्म हो गया। एजेंसी संचालक ने गैस खत्म का नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद भी उपभोक्ता सुबह से ही कतार में लगे रहकर गैस सिलिंडर के इंतजार में लगे रहे। गैस एजेंसी प्रबंधक अंकित कुमार ने बताया कि रविवार को 360 सिलिंडर आए थे, उसी दिन शाम तक वितरित कर दिया गया था। शेष बचे सिलिंडर मंगलवार सुबह वितरित किए गए।
इसके अलावा एजेंसी पर ई-केवाईसी अपडेट कराने और मोबाइल नंबर संशोधन कराने वालों की भी भीड़ रही। बाबरी की प्रीति देवी, बंतीखेड़ा की हिना बेगम, हिरनवाड़ा के राजकुमार, खानपुर की अनीता देवी और भंदौड़ा के कृष्ण शर्मा आदि उपभोक्ता ई केवाईसी कराने पहुंचे।
जिले में रसोई गैस का वितरण शासन की गाइड लाइन के अनुसार कराया जा रहा है। अगर कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
- अंकुर यादव, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos

बाबरी में एजेंसी के बाहर गैस लेने के लिए कतार में खड़े उपभोक्ता। संवाद- फोटो : 1