सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP tells railway officials that a flyover is needed, not an underpass.

Shamli News: रेलवे अधिकारियों से सांसद बोली- अंडरपास नहीं फ्लाईओवर बनना है

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
MP tells railway officials that a flyover is needed, not an underpass.
जलालाबाद में रेलवे फाटक के सर्वे के दौरान रेलवे के अ​धिकारियों से वर्ता करती सांसद इकरा हसन ।
विज्ञापन
जलालाबाद। रेलवे बोर्ड अधिकारियों ने जलालाबाद में गंगोह मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद इकरा हसन ने अंडरपास निर्माण से क्षेत्रवासियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया और ओवरब्रिज की मांग रखी।
Trending Videos

जलालाबाद के गंगोह-तीतरो रेलवे फाटक संख्या 109 (शामली-टपरी सेक्शन) पर रेलवे विभाग द्वारा अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस कार्य की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के नागरिकों में अंडरपास से होने वाली संभावित समस्याओं को लेकर धरना दिया था। भारी विरोध के बाद रेलवे के अधिकारियों ने कार्य को रोक दिया था। सांसद इकरा हसन ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए रेल मंत्री अष्वनी वैष्णव से फाटक पर ओवरब्रिज की मांग रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को रेलवे बोर्ड के अधिशासी निदेशक विवेक सूद, सीनियर टी जी 2 केके शर्मा, सहायक मंडल अभियंता आलोक कुमार, जलालाबाद गंगोह मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। सांसद इकरा हसन ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को अवगत कराते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास की जगह ओवरब्रिज की मांग रखी। सांसद ने रेलवे अधिकारियों से विभाग द्वारा बजट न होने पर रेलवे क्रॉसिंग को यथा स्थिति में रखने को कहा। परंतु किसी भी सूरत में अंडरपास नहीं बनाने की बात रखी। अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगो की समस्याओें का ध्यान रखे जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जलालाबाद चेयरमैन जहीर मलिक, पूर्व ब्लाक प्रमुख शेरसिंह राणा, सपा नेता राहुल सैनी, रफी प्रधान आदि मौजूद रहे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed