सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sunlight raises temperatures, speeds up wheat harvesting and threshing

Shamli News: तेज धूप से तापमान बढ़ा, गेहूं कटाई और थ्रेसिंग तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 15 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sunlight raises temperatures, speeds up wheat harvesting and threshing
शामली क्षेत्र में गेहूं की कटाई के बाद थ्रेसिंग करते किसान। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले में मौसम साफ होने से धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़नी शुरू हो गई है। गर्म मौसम के चलते किसान गेहूं की कटाई में जुटे हुए हैं। अधिकतम तापमान 39 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
Trending Videos

पिछले कई दिन से मौसम साफ होने के साथ ही मंगलवार को भी सुबह से धूप निकली। मौसम ठीक होने से किसान गेहूं की कटाई कर फसल को घर पहुंचाने में जुटे हुए है। किसान रामबीर सिंह, देवेंद्र व सुनील चौधरी का कहना है कि गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग के लिए गर्म मौसम की जरूरत होती है। इस तरह का मौसम गेहूं की कटाई के लिए जरूरी होता है। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान छह डिग्री बढ़कर 39 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि अगले चार दिन आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को सलाह है कि गेहूं की परिपक्व फसल की कटाई व थ्रेसिंग कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed