Live
Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ
उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 15-04-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।
लाइव अपडेट
Meerut: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्नल पर हथौड़े से हमला, करोड़ों के घोटाले के हैं गवाह
मेरठ की डिफेंस कॉलोनी में करोड़ों के घोटाले के मामलों में गवाह 82 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल सुरेंद्र पाल सिंह पर मॉर्निंग वॉक के दौरान हथौड़े से हमला कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं।
और पढ़ेंCentral Mrket: व्यापारी नेताओं की मांग, दोषी अधिकारियों के घर भी चले बुलडोजर, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
'सुरक्षा और सुशासन का नया केंद्र यूपी' सहारनपुर में गरजे सीएम योगी
नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में आरोपी साहिल-मुस्कान की आज कोर्ट वीसी के जरिए पेशी, अदालत पूछेगी सवाल
Meerut Neela Drum Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की बुधवार को कोर्ट में पेशी होगी। अदालत धारा 351 के तहत उनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग से सवाल पूछेगी, जिसके बाद केस में अंतिम बहस शुरू हो सकती है।
और पढ़ेंMurder: पत्नी से सबंध के शक में भतीजे को गोली मारकर हत्या, 60 फुट गहर कुएं में फेंका शव, दो दिन बाद खुला राज
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में पत्नी से अनैतिक संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने रिश्ते के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को खेत के 60 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया, जिसे दो दिन बाद पुलिस ने बरामद किया।
और पढ़ेंUP: ये कोर्स कर रही थी प्रियंका, साथी छात्राओं ने खोला बड़ा राज; बेटी की लाश संग रहने वाले पिता पर नया खुलासा
मेरठ सेंट्रल मार्केट: न्याय यात्रा पर पुलिस का पहरा, दिल्ली कूच करने निकले सचिन सिरोही को हिरासत में लिया
मेरठ में सेंट्रल मार्केट व्यापारियों के समर्थन में निकाली जा रही ‘न्याय यात्रा’ को पुलिस ने रोक दिया। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही दिल्ली कूच के लिए निकले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
और पढ़ेंसेंट्रल मार्केट प्रकरण : महिलाओं ने किया कीर्तन, हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
