{"_id":"69de5e17d95a27832c0f042d","slug":"central-market-meerut-traders-angry-at-housing-development-officials-demand-for-action-raised-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल मार्केट: आवास विकास के अधिकारियों पर भड़के मेरठ के व्यापारी, उठी कार्रवाई की मांग, 16-17 को हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल मार्केट: आवास विकास के अधिकारियों पर भड़के मेरठ के व्यापारी, उठी कार्रवाई की मांग, 16-17 को हल्लाबोल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:03 PM IST
सार
Meerut News: शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में 661/6 की 22 दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद 44 भूखंड सील कर दिए गए। आवास विकास अब सेक्टर 2 पर कार्रवाई की तैयारी में है। इसके खिलाफ व्यापारियों ने अधिकारियों को घेरने का एलान कर दिया है।
कोर्ट के आदेश पर शास्त्रीनगर के 44 भूखंडों में बनी 350 दुकानों को सील किए जाने के बाद व्यापारियों का आक्रोश सातवें आसमान पर है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने दो टूक कहा कि यदि अवैध निर्माण के नाम पर दुकानें सील हुई हैं तो आवास विकास के उन अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिनके कार्यकाल में ये निर्माण हुए। उन्होंने कहा कि 661/6 की 22 दुकानों के ध्वस्तीकरण के बाद अब 44 भूखंड के अलावा सेक्टर 2 पर कार्रवाई की तैयारी है। इसके विरोध में संगठन 16-17 अप्रैल को आवास विकास कार्यालय में बड़ा हल्ला बोल प्रदर्शन करेगा।
Trending Videos
2 of 5
धरने पर बैठी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने मांग की कि भ्रष्ट अधिकारियों पर केवल एफआईआर ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट और शास्त्रीनगर के व्यापारियों के साथ पूरा व्यापारिक समाज खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धरना देती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
महामंत्री संजय जैन ने चेताया कि किसी भी सूरत में दुकानें टूटने नहीं दी जाएंगी क्योंकि इससे शास्त्रीनगर की रौनक और व्यापारियों का वजूद खत्म हो रहा है।
4 of 5
धरने पर पहुंचे लोग और व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री अमित बंसल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सैकड़ों महिलाएं सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक मामले का संज्ञान नहीं लिया है। मंत्री विकास गिरधर ने तर्क दिया कि बसे-बसाए बाजारों को उजाड़ना अनुचित है और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई एक मिसाल बननी चाहिए। वहीं, मंत्री संजीव जिंदल ने कहा कि हल्ला बोल अभियान भ्रष्ट तंत्र को कड़ा संदेश देगा कि व्यापारियों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
सेंट्रल मार्केट में धरना।
- फोटो : अमर उजाला
आज एसएसपी से मिलेंगे व्यापारी
बाजार बजाजा में एक व्यापारी और उसके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली से व्यापारी बेहद खफा हैं। अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मामूली विवाद को पुलिस ने इतना तूल दे दिया कि अब कुर्की तक की तैयारी की जा रही है। पुलिस के इस रवैये और व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को संयुक्त व्यापार संघ का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मुलाकात कर कठोर कार्रवाई की मांग करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X