सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Next-Gen Post Office to be Established at Ruhelkhand University

UP News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बनेगा 'नेक्स्ट जेन' डाकघर, हाईस्पीड वाईफाई समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

सौरभ श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 15 Apr 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

डाक विभाग की 'नेक्स्ट जेन' योजना के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर का डाकघर आधुनिक केंद्र बनेगा। यहां लाइब्रेरी, वाईफाई, कॉफी मशीन और क्यूआर कोड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सीनियर पोस्ट मास्टर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को डाक सेवाओं से जोड़ना है। काम जल्द शुरू होगा। 

Next-Gen Post Office to be Established at Ruhelkhand University
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के डाकघर को बनाया जाएगा आधुनिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में डाक विभाग की महत्वाकांक्षी 'नेक्स्ट जेन' योजना के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डाकघर का चयन किया गया है। इस योजना के तहत डाकघर को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर में होने के कारण यह केंद्र छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।

Trending Videos


प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कायाकल्प के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डाकघर में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के अनुसार, यहां आने वाले लोगों के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। लाइब्रेरी में किताबें, अखबार मैगजीन आदि रखी होंगी। परिसर को हाईस्पीड वाईफाई से लैस किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सुविधाएं भी होंगी 
ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए यहां कॉफी मशीन भी लगाई जाएगी। डिजिटल सुविधाओं के लिए क्यूआर कोड की सुविधा मिलेगी। तकनीकी सुधारों के साथ-साथ डाकघर के बुनियादी ढांचे को भी पूरी तरह बदला जाएगा। इसमें न केवल डाक और पार्सल की बुकिंग तेज होगी, बल्कि बैंकिंग सेवाओं को भी अधिक सुलभ बनाया जाएगा।

'नेक्स्ट जेन' डाकघर के माध्यम से विभाग की कोशिश है कि युवा पीढ़ी को फिर से डाक सेवाओं की ओर आकर्षित किया जाए। उन्हें एक ही छत के नीचे सूचना, तकनीक  और सुविधा का संगम प्रदान किया जाए। सीनियर पोस्ट मास्टर के मुताबिक, यहां जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। 

ये है नेक्स्ट जेन योजना
डाकघर की नेक्स्ट जेन या जेन जी पोस्ट ऑफिस योजना पारंपरिक डाकघरों को आधुनिक, स्मार्ट और युवा केंद्रित हब में बदलने की एक डिजिटल पहल है। इन केंद्रों में हाई-स्पीड क्यूआर कोड आधारित सेवाएं, कैफे-जैसा माहौल और सेल्फी प्वाइंट्स के साथ-साथ पार्सल, बैंकिंग और आधार जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए ये योजना बनाई गई है।

प्रभारी प्रवर अधीक्षक डाकघर मनोज कुमार ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित डाकघर को नेक्स्ट जेन योजना के अंतर्गत चुना गया है। इस डाकघर में वाई-फाई, कॉफी मशीन, लाइब्रेरी आदि का निर्माण होगा। जल्द ही नए रंग-रूप में ये डाकघर दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed