सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School Timings Changed Due To Severe Heat wave in Bareilly Temperatures Cross 40 Degrees

Weather: बरेली में भीषण गर्मी, तापमान 40 डिग्री के पार, यलो अलर्ट जारी; स्कूलों का समय बदला

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। मौसम के तल्ख तेवरों को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। 

School Timings Changed Due To Severe Heat wave in Bareilly Temperatures Cross 40 Degrees
भीषण गर्मी से शहरवासी बेहाल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में शुष्क हवा से घट रही नमी से अब दिन के साथ ही रात भी गर्म होने लगी है। इससे दिन भर तपिश के बाद रात में भी सुकून छिन रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिन का पारा 40 डिग्री पार और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। 

Trending Videos


मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप गर्मी का अहसास कराने लगी। 11 बजे के बाद राहगीर छांव तलाशने लगे। तेज गर्म हवा लू का अहसास करा रही है। इससे पहले सोमवार को भी यही हाल रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.7 डिग्री और न्यूनतम भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, सक्रिय विक्षोभ न होने से आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है। आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला 
भीषण गर्मी के कारण सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैदपुर खजुरिया में कक्षा पांच की छात्रा नमृता की नाक से खून बहने लगा। शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसके परिजनों को सूचित किया। स्थिति सामान्य होने पर छात्रा को सुरक्षित घर भेज दिया गया। 

बीएसए डॉ. विनीता ने जिलाधिकारी को स्कूलों के समय में बदलाव का प्रस्ताव भेजा। इस पर डीएम परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और सभी बोर्डों के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय बदल दिया है। अब 7:30 से दोपहर 12:30 तक संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed