सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya transferred eight Inspectors and 106 Sub-Inspectors in Bareilly

Bareilly News: आठ इंस्पेक्टर और 106 दरोगाओं का तबादला, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया बड़ा फेरबदल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने आठ इंस्पेक्टर और 106 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। रिजर्व पुलिस लाइन से कर्मियों को थानों और चौकियों में तैनात किया गया है। खनन करने वालों से वसूली के आरोप में किला चौकी प्रभारी प्रणव श्रोतिया को लाइन हाजिर किया गया है। अनुशासनहीनता के चलते कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।

SSP Anurag Arya transferred eight Inspectors and 106 Sub-Inspectors in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने आठ इंस्पेक्टर और 106 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को थाने और चौकियों में तैनात किया गया है वहीं अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दिया है। 

Trending Videos


एसएसपी ने वरुण कुमार को क्योलड़िया इंस्पेक्टर क्राइम सुरेंद्र कुमार को इंस्पेक्टर क्राइम थाना सुभाषनगर, लव सिरोही को इंस्पेक्टर क्राइम नबावगंज, राजबली को इंस्पेक्टर क्राइम भोजीपुरा, जसवीर बालियान को सीओ तृतीय कार्यालय, विपिन कुमार को सीओ मीरगंज कार्यालय, राजेश कुमार को सीओ हाइवे कार्यालय, नरेश कश्यप को इंस्पेक्टर क्राइम विशारतगंज की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सिपाही की गर्भवती पत्नी पर इंस्पेक्टर ने की अभद्र टिप्पणी, एसएसपी ने की ये कार्रवाई

श्रीनिवास को एसएसआई मीरगंज, सतीश कुमार को एसएसआई शाही, वीर सिंह को एसएसआई कोतवाली, धर्मेंद्र विश्नोई को एसएसआई इज्जतनगर, जितेंद्र कुमार को एसएसआई सीबीगंज, विपिन कुमार को एसएसआई देवरनियां, नवदीप कुमार को एसएसआई सुभाषनगर, मुकेश कुमार को एसएसआई महिला थाना, श्रीपाल को एसएसआई सिरौली, कृपाल को एसएसआई भुता, जाकिर अली को प्रभारी चौकी गढ़ी, आनंद प्रकाश को एसएसआई बिथरी चैनपुर, उमेश चंद्र को एसएसआई बहेडी़, धर्मेंद्र को एसएसआई शीशगढ़, सुनील कुमार को एसएसआई फरीदपुर बनाया गया। 

सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय को देहात में भेजा 
नशेड़ी से उलझने में अभद्रता का शिकार हुए सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर को भोजीपुरा थाने भेजा गया है। उनकी जगह मयंक भारद्वाज को जिम्मेदारी दी गई है। एसआई दयानंद शर्मा को फरीदपुर, मुनेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी जगतपुर, कुशलपाल को प्रभारी चौकी जोगी नवादा, अमित कुमार को थाना शाही, विजयपाल को थाना कैंट, पवन कुमार को प्रभारी चौकी धौराटांडा भोजीपुरा, राहुल शर्मा को प्रभारी चौकी रिठौरा हाफिजगंज, वैभव गुप्ता को प्रभारी चौकी स्टेशन, गौरव अत्री को प्रभारी चौकी देवरनिया थाना फरीदपुर, सौरभ यादव को क्योलड़िया थाना, अक्षय त्यागी को प्रभारी चौकी सद्भावना प्रेमनगर, वीरेश को चौकी प्रभारी नबावपुरा सिरौली बनाया है। 

पूजा गोस्वामी को थाना भमोरा, आदेश कुमार को प्रभारी चौकी फतेहगंज पश्चिमी, अनूप सिंह को प्रभारी चौकी कुतुबखाना कोतवाली, राजीव शर्मा को प्रभारी चौकी चौराहा कोतवाली, नितिन राणा को प्रभारी चौकी रुहेलखंड, प्रमोद को चौकी प्रभारी कानूनगोयान, नितेश चौधरी को प्रभारी चौकी कुंडरा कोठी, चेतन सिंह को थाना सीबीगंज, बॉबी कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा बहेड़ी, त्रिवेंद्र कुमार को प्रभारी चौकी लाल फाटक, नवनीत को प्रभारी चौकी बैरियर वन इज्जतनगर भेजा गया है। 
 

खनन करने वालों से वसूली में किला चौकी प्रभारी लाइनहाजिर 
खनन में संलिप्त वाहन चालकों से वसूली करने का आरोप लगा तो जांच में किला चौकी प्रभारी प्रणव श्रोतिया दोषी पाए गए। एसएसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया है। चौकी पर तैनात दो सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया गया है। किला चौकी प्रभारी व सिपाहियों पर वेदप्रकाश नाम के युवक ने वसूली का आरोप लगाकर शिकायत की थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ टू और एसपी सिटी से अलग-अलग जांच कराई थी। एसएसपी ने भोजीपुरा थाने में तैनात दरोगा संदेश यादव को भी लाइन हाजिर किया है। नरायणनगला चौकी बहेड़ी के प्रभारी राजेश कुमार सिंह को भी लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed