सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector Makes Indecent Remark About Constable Pregnant Wife SSP Takes Action in Bareilly

Bareilly News: सिपाही की गर्भवती पत्नी पर इंस्पेक्टर ने की अभद्र टिप्पणी, एसएसपी ने की ये कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव को सिपाही की गर्भवती पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव को प्रेमनगर थाने से हटा दिया है। 

Inspector Makes Indecent Remark About Constable Pregnant Wife SSP Takes Action in Bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर का तबादला किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाने के सिपाही की गर्भवती पत्नी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज एसएसपी अनुराग आर्य ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव को थाने से हटा दिया है। उन्हें भमोरा थाने में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए थाने की कमान एएसपी अंजना दहिया को सौंपी गई है। सिपाही की गर्भवती पत्नी भी पुलिस विभाग में ही तैनात है। वह इन दिनों मातृत्व अवकाश पर हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल को सिपाही की सीसीटीएनएस में रात की ड्यूटी थी। रात में सिपाही को इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बुलाया और किसी सौंपे हुए कार्य के बारे में पूछताछ की। सिपाही ने कार्य की हामी भरी पर इंस्पेक्टर ने कार्य न करने पर उसकी गर्भवती पत्नी पर अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। इस दौरान वहां थाने के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक टिप्पणी से आहत सिपाही ने यह पूरा प्रकरण थाना के तस्करा में दर्ज कर दी। ये शिकायत जब एसएसपी अनुराग को मिली तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई के तहत इंस्पेक्टर सुरेंद्र से चार्ज छीन लिया। उन्हें भमोरा थाने में तबादला कर दिया। प्रेमनगर थाने की कमान अब एएसपी अंजना दहिया संभालेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed